scriptआठ नगर पालिका चुनाव: 210 वार्डो में पार्षदी बनने के लिए उतरे 891 प्रत्याशी | municipal elections: 891 candidates in 210 wards to become councilors | Patrika News

आठ नगर पालिका चुनाव: 210 वार्डो में पार्षदी बनने के लिए उतरे 891 प्रत्याशी

locationश्री गंगानगरPublished: Nov 28, 2020 12:24:28 am

Submitted by:

surender ojha

Eight municipal elections: 891 candidates in 210 wards to become councilors- सबसे अधिक प्रत्याशी अनूपगढ़ में और सबसे कम गजसिंहपुर में
 

आठ नगर पालिका चुनाव: 210 वार्डो में पार्षदी बनने के लिए उतरे 891 प्रत्याशी

आठ नगर पालिका चुनाव: 210 वार्डो में पार्षदी बनने के लिए उतरे 891 प्रत्याशी

श्रीगंगानगर. कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से पसरा सन्नाटा जिले की आठ नगर पालिकाओं में उडऩ छू नजर आया। इन आठों नगर पालिकाओं के २१० वार्डो में पार्षदी बनने की हौड़ में 891 प्रत्याशियों ने 1102 नामांकन पत्र दाखिल किए है। अंतिम दिन शुक्रवार को 417 उम्मीदवारों ने ताल ठोक दी। इन उम्मीदवारों ने 542 नामांकन पत्र दाखिल किए है।
चुनावी जंग में जिनको टिकट मिली उन्हेांने अपने परिवारिक सदस्यों और परिचितों के साथ जश्न मनाया। वहीं जिनको एेन वक्त पर टिकट का पता कटा तो जमकर हंगामा किया गया। राजनीतिक दलों के आरोप प्रत्यारोप के बीच इलाके में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो गई। जिला निर्वाचन विभाग के सांख्यिकी अधिकारी गिर्राज मीणा ने बताया कि सबसे ज्यादा नामांकन अनूपगढ़ नगर पालिका में हुए है।
यहां ३५ वार्ड है लेकिन १५८ प्रत्याशियों ने अपनी ताल ठोक दी है। सबसे कम उम्मीदवार गजसिंहपुर नगर पालिका में उतरे है, यहां कुल बीस वार्ड लेकिन प्रत्याशियों की संख्या अब तक महज ५६ है। मीणा ने बताया कि अब तक केसरीसिंहपुर में ७८, श्रीकरणपुर में १२८, पदमपुर में ७०, गजसिंहपुर में ५६, रायसिंहनगर में १४८,अनूपगढ़ में १५८, श्रीविजयनगर में १२० और सादुलशहर में ९६ प्रत्याशी और कुल ८५४ प्रत्याशियों ने नामांकन भरें है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो