scriptदिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या , घर से नगदी, सोने के जेवरात गायब | Murder of an old age woman in Sribijaynagar | Patrika News

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या , घर से नगदी, सोने के जेवरात गायब

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 10, 2019 07:55:47 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

श्रीबिजयनगर.

Murder

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या , घर से नगदी, सोने के जेवरात हुए गायब

कस्बे के वार्ड दस में सोमवार को घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद अज्ञात लोग घर में पड़ी नकदी और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। पड़ोस के बच्चे ने दोपहर में महिला के घर प्रवेश किया तो वहां शव पड़ा और इसके चारों और खून बिखरा देखा। इस पर उसने अपने परिवार के लोगों को घटना जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ऊषा देवी (60) पत्नी राजेंद्र कुमार सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। उसके पति पेट्रोल पंप संचालक है तथा सोमवार को वे पंप पर गए हुए थे। इस दौरान दोपहर में अज्ञात व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया और महिला की हत्या कर दी। दोपहर में पड़ोस का एक बालक किसी काम से महिला के घर के घर में गया तो शव पड़ा देखा। इस पर वह बाहर लौट आया तथा उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा महिला के पति और पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
सूचना पर थानाधिकारी फूलचंद शर्मा जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस उप अधीक्षक जय सिंह तंवर भी मौके पर पहुंचे हैं।

इस संबंध में कस्बा वासियो ने शाम छह बजे गांधी पार्क में एक सभा रखी । इसके बाद पुलिस थाने का घेराव किया गया। कस्बावासियों ने थाने के पूरे स्टाफ के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की है। कस्बे की स्थिति देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो