SriGanganagar दहेज की बजाय बेटियों की शिक्षा पर धन खर्च करने की जरूरत
SriGanganagar श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के माटी एवं शिल्प कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर का कहना है कि सामाजिक प्रगति और विकास के लिए अन्य सर्व समाज का सहयोग भी बेहद जरूरी है। समाज को बेटियों को आगे बढ़ाने से ही समाज का तीन पीढ़ियों का विकास होगा। अगर एक पिता दहेज के लिए धन जोड़ने की बजाय बेटी की शिक्षा पर धन खर्च करेगा तो तीन पीढ़ियों तक का भला होगा।
जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गेदर का कहना था कि समाज में सामाजिक दिखावे की आड़ में वैवाहिक कार्यक्रम की आड़ में फिजूल खर्ची, नशे और अंध विश्वास की वजह से समाज की तरक्की नहीं हो रही। राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए समर्पित रूप से काम करने की सीख दी। शिक्षा के लिए परिजनों से अपने बच्चों को कक्षा बारहवीं तक स्कूल में हर तीन माह में एक बार जाकर फीडबैक लेने का आह़वान किया ताकि बच्चों पर पढ़ाई की निगरानी बने रहे। जिलाध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी ने नए छात्रावास और सावित्री बाई फूले कोचिंग सैंटर के विस्तार करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। इस दौरान तहसील स्तर पर जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए वोट की प्रक्रिया शुरू करने, तहसील स्तर पर छात्रावास और कोचिंग सैँटर खोलने का प्रस्ताव भी लिया गया। इससे पहले जिलाध्यक्ष बागड़ी सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, पदमपुर, रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर, अनूपगढ़, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, जैतसर, बीझंबायला, रावला क्षेत्र के तहसील अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मुख्य संरक्षक प्रभुदयाल डाल, संरक्षक नथूराम कालवासिया, सरंक्षक रामकुमार सोखल, पूर्व अध्यक्ष प्रेम छापोला, सावित्री बाई फुले आश्रम एवं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रतिनिधि विजय बिरथलिया, भामाशाह गोवर्धन छापरवाल के बेटे फूलचंद छापरवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगासिंह डाल, युवा छात्रा नेता मोनिका माहर, पूर्व प्रधान गोमती टाक व महासचिव बालकृष्ण कुलचानियां आदि मौजूद थे।
इससे पहले नई टीम में जिलाध्यक्ष बागड़ी के अलावा संरक्षक मंडल के प्रभुदयाल डाल, नत्थूराम कालवासिया, रामकुमार सोखल, महासचिव बालकिशन कुलचानियां, सचिव संदीप ढूंढाड़ा महियांवाली, कोषाध्यक्ष करतार सिंह खटौड़, उपाध्यक्ष गंगा सिंह, श्रीकृष्ण टाक, भजनलाल जलंधरा, जगदीश घोड़ेला, महिला समवन्य समिति में घड़साना की पूर्व उपप्रपधान गोमती टाक, पूर्व सरपंच संगीता सिंगाठिया, मीनू लिम्बा, सावित्री बागड़ी, पुष्पा कुलचानियां आदि शामिल थे।
Home / Sri Ganganagar / SriGanganagar दहेज की बजाय बेटियों की शिक्षा पर धन खर्च करने की जरूरत