scriptजन्म दिन पर कान्हा पहनेंगे बेबी सूट और शेरवानी | News cloths available for lord Krishna in market on Janmasthmi | Patrika News

जन्म दिन पर कान्हा पहनेंगे बेबी सूट और शेरवानी

locationश्री गंगानगरPublished: Aug 23, 2019 01:10:46 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

News cloths available for lord Krishna : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार और शनिवार को दो दिन मनाया जाएगा।

जन्म दिन पर कान्हा पहनेंगे बेबी सूट और शेरवानी

जन्म दिन पर कान्हा पहनेंगे बेबी सूट और शेरवानी

-बाजार में बिक रहे भगवान कृष्ण के एक से बढकऱ एक खूबसूरत कपड़े
श्रीगंगानगर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार और शनिवार को दो दिन मनाया जाएगा ( Lord Krishna )। अब नटखट कान्हा का जन्म दिन है तो भक्त भी उन्हें बच्चों की तरह दुलार रहे हैं उनके लिए पालने लाए गए हैं ( Devotion )। उनके बिछौने, पंखे, कूलर आदि बदले गए हैं। जयपुरी लकड़ी के शानदार पालने बनवाए गए हैं और इसके साथ ही खूबसूरत पौशाकें उन्हें पहनाई गई है ( Sriganganagar news )।
इस बार कान्हा के जन्म दिन को खास बनाने की तैयारी की गई है ( Rajasthan news )। उनके परम्परागत कपड़ों के स्थान पर उनके लिए बेबी सूट बनाए गए हैं। उनके लिए धोती-कुर्ता, शेरवानी आदि तैयार किए गए हैं। जिससे कि कान्हा जन्म दिन के अवसर पर बेहद खूबसूरत नजर आए। इसके लिए विशेष रूप से मुम्बई, कोलकाता, वृंदावन और सूरत आदि से कपड़े मंगवाए गए हैं। कान्हा की पोशाकों के विक्रेता जतिन गोयल बताते हैं कि अब कान्हा की पोशाकों को मॉडर्न लुक दिया गया है। उनके लिए बेबी सूट, शेरवानी, धोती, कुर्ता, पायजामा आदि तैयार करवाए गए हैं। श्रद्धालुओं की आवश्यकता के अनुरूप उन्हें इस तरह के वस्त्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
ज्वैलरी भी विशेष
गोयल बताते हैं कि इसके साथ ही कान्हा के लिए गहने भी विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। उनके कपड़ों से मिलते जुलते गहनों से उन्हें सजाया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो