‘प्लास्टिक का उपयोग वातावरण के लिए हानिकारक, रहें सावधान’
swarnim bharat : राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा स्वच्छता का अभियान लगातार जारी है। शहर के सामाजिक, धार्मिक संगठन और शिक्षण संस्थान इस अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं।

श्रीगंगानगर. राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा स्वच्छता का अभियान लगातार जारी है। शहर के सामाजिक, धार्मिक संगठन और शिक्षण संस्थान इस अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं। उन्हें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है तथा हमें इसका उपयोग दैनिक जीवन में नहीं करना चाहिए। डिस्पोजेबल बर्तनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही खाद्य सामग्री के लिए भी लिफाफों का ही उपयोग करना चाहिए।
बाजार में खरीदारी करते समय अपने पास हमेशा थैला रखना चाहिए। सब्जियां और घरेलू उपयोग का अन्य सामान लाने के लिए भी कभी पॉलीथिन का उपयोग नहीं करना चाहिए। पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है तथा इसका बढ़ता उपयोग अन्य लोगों के लिए समस्या बन सकता है।
इसके साथ ही अभियान के तहत नागरिकों को स्वच्छता के बारे में भी बताया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रहने पर व्यक्ति शुद्ध हवा में सांस ले सकेगा। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर की माड़चंद असवाल वाटिका में हॉकर युवा वेलफेयर समिति के सदस्यों को समिति अध्यक्ष हरीश मुंडेजा और मनोज वर्मा ने शपथ दिलाई। करीब पचास लोगों ने शपथ ली।
अब पाइए अपने शहर ( Sri Ganganagar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज