श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में कांग्रेसियों में एकजुटता नहीं, प्रदर्शन की नौटंकी

No unity among Congressmen in Sriganganagar, a gimmick of demonstration- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जताया गुस्सा

श्री गंगानगरJun 12, 2021 / 05:49 pm

surender ojha

श्रीगंगानगर में कांग्रेसियों में एकजुटता नहीं, प्रदर्शन की नौटंकी

श्रीगंगानगर. केन्द्र सरकार की ओर से पेट्रोल डीजल की मूल्यावृद्धि के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने अलग अलग प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। पांच पेट्रोल पंपों पर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया तो वहीं कोतवाली के पास एक पंप पर विधायक राजकुमार गौड़ की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बढ़ते दामों पर केन्द्र सरकार को कोसा और वहां सांकेतिक प्रदर्शन कर वापस लौट आए।
दोनों प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का बचाव किया जबकि प्रदेश में भी पेट्रेाल डीजल पर सबसे अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। इस पर कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार को ही जिम्मेदार बताकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने पांच पंपों पर किया प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई की अगुवाई में महिलाओं ने सारस्वत पंप, बिहाणी पंप, सुखाडि़या सर्किल पर पंप, जैन पंप और भाटिया पंप पर जाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इन पंपों पर सांकेतिक धरना भी दिया। बिश्नोई का कहना था कि कोरोना से आर्थिक स्थिति बिगड चुकी है, एेसे में महंगाई कोढ में खोज वाली स्थिति पैदा कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कौर टूरना, प्रदेश सचिव पार्षद रीतू धवन, राधा देवी नायक, राजलता वाल्मीकि, सुखी देवी नायक, सरोज डालमिया, आशा खुराना आदि मौजूद थी।
इधर, शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कोतवाली के पास पेट्रोल पंप हुए प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन में विधायक राजकुमार गौड़ भी शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार से लगातार बढ़ रही कीमतों को रोकने और टैक्स में कमी करने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष सहारण, शिवदयाल गुप्ता,अंकुर मंगलानी, राजेन्द्र सोनी, श्याम लाल शेखावटी, नरेश सेतिया, कृष्ण मील, कृष्ण भाम्भू, कश्मीरी इंदौरा, प्रदीप चौधरी, लवीना वर्मा, सीता स्वामी, जेपी श्रीवास्तव, प्रेम नायक, नवाब खान, पार्षद हेमंत रासरानियां आदि शामिल हुए।

Home / Sri Ganganagar / श्रीगंगानगर में कांग्रेसियों में एकजुटता नहीं, प्रदर्शन की नौटंकी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.