scriptपार्टी कार्यकर्ताओं से अब कांग्रेस का सीधा संवाद | Now Congress's direct dialogue with party workers | Patrika News

पार्टी कार्यकर्ताओं से अब कांग्रेस का सीधा संवाद

locationश्री गंगानगरPublished: Mar 14, 2018 08:48:45 am

Submitted by:

pawan uppal

-गांधी के वीडियो को दिखा कर प्रोजेक्ट शक्ति से जुडऩे की विस्तृत जानकारी दी गई।
 

congress meeting
श्रीगंगानगर.

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोती पैलेस में मंगलवार सुबह 11 बजे कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट शक्तिÓ की प्रथम बैठक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सन्तोष सहारण की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष सहारण ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए अभियान शक्ति प्रोजेक्ट से जुडऩे का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। गांधी के वीडियो को दिखा कर प्रोजेक्ट शक्ति से जुडऩे की विस्तृत जानकारी दी गई।
राजस्थान के इस शहर में हुआ भयानक सडंक हादसा देखकर कांप जाएगी आपकी रूह

सहारण ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट पार्टी के हर कार्यकर्ता से शक्ति प्रोजेक्ट के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे और कार्यकर्ताओं से सुझाव लेंगे। जिलाध्यक्ष सहारण ने प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक प्रोजेक्ट से जुडऩे का आह्वान किया।
आज दुकानें बंद कर निकालेंगे जुलूस

अब कार्यकर्ता होगा जुड़ाव
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी राजकुमार किराडू ने कहा कि जब भी उच्च स्तर की बैठक होती है उसमें शिकायत रहती है कि आम कार्यकर्ता की बात पार्टी के उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुंचती। इसलिए राहुल गंाधी ने प्रोजेक्ट शक्ति लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से कांग्रेस का आम कार्यकर्ता पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से संवाद कर सकता है,अपने सुझाव दे सकता है।
सूरतगढ़ बाइपास पर सेफ्टी टैंक खाली करने को लेकर विवाद

इनकी रही भागीदारी
इसके बाद मासिक बैठक में पूर्व विधायक गंगाजल मील,पूर्व सभापति जगदीश जान्दू,कश्मीरीलाल जसूजा, पूर्व प्रधान युवरेन्द्र सिंह यूरी,यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, पूर्व प्रधान परमजीत सिंह रंधावा,हरिराम मेघवाल,ललित बहल और बलराम वर्मा ने संबोधित किया।
इसमें जिलाध्यक्ष सहारण ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से शुरू किए गए अभियान शक्ति प्रोजेक्ट से जुडऩे का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। गांधी के वीडियो को दिखा कर प्रोजेक्ट शक्ति से जुडऩे की विस्तृत जानकारी दी गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो