scriptअबोहर से लौट रहा था सादुलशहर, बीच राह खींच ले गई मौत | One died in an accident in Sadulshahar area. | Patrika News

अबोहर से लौट रहा था सादुलशहर, बीच राह खींच ले गई मौत

locationश्री गंगानगरPublished: Dec 21, 2018 09:38:56 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-gannga-nagar-news/

accident

अबोहर से लौट रहा था सादुलशहर, बीच राह खींच ले गई मौत

सादुलशहर.

सात दिन पूर्व सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विशाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विशाल की मौत पर शहर के वार्ड 18, 19 व 20 में सन्नाटा पसर गया। मतृक का शुक्रवार को गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ जीप को तेज गति व लापरवाही से चलाकर मोटरसाइकिल में टक्कर मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस थाना प्रभारी बलराज सिंह मान ने बताया कि सादुलशहर के वार्ड 15 निवासी अजय कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार अरोड़ा ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 14 दिसम्बर को शाम करीब छह बजे उसका भाई विजय कुमार (25) अपने साथी विशाल (19) पुत्र धर्मपाल निवासी वार्ड 18 सादुलशहर के साथ मोटरसाइकिल पर अबोहर से सादुलशहर आ रहा था। मोटरसाइकिल विशाल चला रहा था कि एसडीएस वितरिका की पुलिया गद्दरखेड़ा चौक के पास सामने से आ रही एक जीप के चालक करणवीर पुत्र सतपाल चहल निवासी राजपुरा तहसील अबोहर पंजाब ने गलत साइड में तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
जिससे विजय कुमार व विशाल दोनों घायल हो गए। जिन्हे सादुलशहर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। विशाल ने गुरूवार को श्रीगंगानगर के एक निजी चिकित्सालय में सायं इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक का शव सादुलशहर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया व शुक्रवार को पंचनामा करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक तीन भाई बहिनों में सबसे छोटा था। विशाल की मृत्यु की सूचना मिलने पर घर कोहराम मच गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो