प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव 37 एमओडी का रजनीश पुत्र नाजमराम बिश्रोई बाइक से गांव रिड़मलसर से अपने गांव 37 एमओडी ढाणी जा रहा था। इस दौरान सडक़ पर बैठे एक गोधे से उसकी टक्कर हो गई। टकराने से रजनीश सडक़ पर गिर गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा उन्होंने घायल रजनीश को संभाला। तत्काल वाहन का प्रबंधन कर उसे निकट के चिकित्सालय लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
आसपास के लोगों से रजनीश के बारे में जानकारी जुटाई गई तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही रजनीश के घर में कोहराम मच गया।