scriptकोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एक माह का लॉकडाउन,राज्य परिवहन निगम को डेढ़ सौ करोड़ रुपए का नुकसान | one month lockdown in second wave of corona infection, loss of one and | Patrika News

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एक माह का लॉकडाउन,राज्य परिवहन निगम को डेढ़ सौ करोड़ रुपए का नुकसान

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 12, 2021 09:36:24 am

Submitted by:

Krishan chauhan

-श्रीगंगानगर आगार डिपो को एक माह में चार करोड़ 35 लाख रुपए का हुआ राजस्व नुकसान

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एक माह का लॉकडाउन,राज्य परिवहन निगम को डेढ़ सौ करोड़ रुपए का नुकसान

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एक माह का लॉकडाउन,राज्य परिवहन निगम को डेढ़ सौ करोड़ रुपए का नुकसान

दो दिन से बसों का संचालन शुरू–कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एक माह का लॉकडाउन,राज्य परिवहन निगम को डेढ़ सौ करोड़ रुपए का नुकसान

-श्रीगंगानगर आगार डिपो को एक माह में चार करोड़ 35 लाख रुपए का हुआ राजस्व नुकसान
-पत्रिका एक्सक्लूसिव
श्रीगंगानगर.कोविड-19 की महामारी की दूसरी लहर में अत्यधिक संक्रमण की वजह से श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सहित राज्य में एक माह तक लॉकडाउन रहा। इस कारण निगम सहित निजी बस सेवाओं का संचालन पूर्णतय ठप रहा। बसों का संचालन ठप रहने से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को एक माह में 150 करोड़ रुपए का राजस्व नुकसान हुआ है। 10 जून से निगम व निजी बसों का संचालन शुरू होने से एक बार सभी को राहत मिली है लेकिन हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड की गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करनी होगी। निगम पहले ही घाटा में चल रहा है। अब एक माह तक बसों का संचालन नहीं होने से निगम माली हालत और ज्यादा पतली हो जाएगी। राज्य के 52 डिपो की 4500 बसें प्रतिदिन 14 लाख 500 किलोमीटर का सफर करती है। यह सभी बसें एक माह तक बंद रही। इस बीच श्रीगंगानगर आगार को तीस दिन में चार करोड़ 35 लाख रुपए का राजस्व नुकसान हो चुका है।
गौरतलब है कि 10 मई से 10 जून तक लॉकडाउन में राजस्थान पथ परिवहन निगम की बस सेवाओं का संचालन नहीं हो पाया। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी हुई है और निगम को राज्य भर में सवा ड़ेढ़ सौ करोड़ रुपए का राजस्व नुकसान हो चुका है। पिछली बार कोरोना संक्रमण की दौर में 22 मार्च से 87 दिन तक लॉकडाउन रहा था। इसमें निगम को करोड़ों रुपए का राजस्व नुकसान हुआ था।
निजी व लोक परिवहन निगम को करोड़ों का नुकसान–श्रीगंगानगर जिले में रोडवेज के अलावा निजी परिवहन सेवाएं भी एक माह तक ठप रही है। इससे निजी व परिवहन निगम के संचालकों को एक महा में करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो चुका है।
फैक्ट फाइल
—जिले में आगार के डिपो-2

-श्रीगंगानगर आगार डिपो की बसें-101
-प्रतिदिन बसें चलती थी-40 हजार किमी.

-प्रतिदिन निगम को नुकसान-14 लाख 50 हजार
-आगार डिपो श्रीगंगानगर को राजस्व नुकसान-4 करोड़ 35 लाख

————
राज्य की स्थिति

राज्य में निगम के डिपो-52
राज्य में रोडवेज की बसें-4500

राज्य में प्रतिदिन चलती है बसें-14.50 लाख किमी.
-राज्य में प्रतिदिन राजस्व नुकसान-5 करोड़

-राज्य में 30 दिन में हुआ राजस्व नुकसान-150 करोड़
लॉकडाउन की वजह से श्रीगंगानगर आगार डिपो को प्रतिदिन साढ़े 14 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। 101 बसें प्रतिदिन संचालित की जाती थी। एक माह में बसों का संचालन नहीं होने से निगम को करोड़ों रुपए का राजस्व का नुकसान हुआ है। दो दिन से अब बसों का संचालन किया जा रहा है।
अवेधश शर्मा,आगार प्रबंधक,राजस्थान पथ परिवहन निगम,श्रीगंगानगर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो