script

वृक्षों को देवता का नाम देकर हमारे बुजुर्गों ने किया संरक्षण

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 05, 2019 07:31:25 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
 

trees

वृक्षों को देवता का नाम देकर हमारे बुजुर्गों ने किया संरक्षण

वृक्षों को देवता का नाम देकर हमारे बुजुर्गों ने किया संरक्षण
-बल्लूराम गोदारा गल्र्स कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी

-श्रीगंगानगर. वृक्षों को देवता का नाम देकर हमारे बुजुर्गों ने इसका संरक्षण किया,जिस कारण आज कई वृक्षों ने सैंकड़ों वृक्षो का जीवन जिया है। वृक्षो के कारण ही हमारी प्रकृति आज पर्यावरण के लिये पूर्ण रूप से सक्षम है। वन विभाग व स्काउट गाइड संगठन की ओर से बल्लूराम गोदारा गल्र्स कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में संबोधित करते हुए अति.जिला कलक्टर सतर्कता राजवीर चौधरी ने दे रहे थे।
अति.जिला कलक्टर प्रशासन ओपी जैन ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए कहा कि हम आज पर्यावरण के प्रति जागरूक रहेंगे तो ही सुरक्षित होंगे।आज पॉलिथीन का प्रयोग अंधाधुंध रूप से किया जा रहा है। हमे इस पर रोक के पूरे प्रयास करने है तभी पर्यावरण सरंक्षण होगा।इसके लिए गंगानगर में बदलाव की मेहनत से जरूरत है।
कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम मुकेश बारहठ व अतिथियों ने पौधरोपण कर की। सीओ गाइड मोनिका यादव के नेतृत्व में रेंजर्स एवं रोवर्स ने गोदारा गल्र्स कॉलेज मैदान में पौधारोपण किया ।
कार्यक्रम में सीओ गाइड मोनिका यादव ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर उनका संरक्षण भी करता है। राज्य भर में स्काउट गाइड पौधरोपण व स्वच्छता अभियान में जूटे है। रेंजर शोभा गोयल ने पर्यावरण के प्रति अपने विचार रखे। वार्ड नम्बर 4 के पार्षद सुभाष खटीक ने भी अपने वार्ड में लोगो के सहयोग से प्रत्येक गली में पौधरोपण करने व उसके संरक्षण की बात कही। उन्होंने कहा वृक्ष ही जीवन का नारा है।
पर्यावरण जागृति रैली निकाली–कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य मोदी,एसडीएम बारहठ,वन विभाग के डीएफओ सुपोंग शशि ,सहा.वन संरक्षक रमेश मुंड,विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता केके कस्वा ,रेंजर पंकज लुनिवाल रोवर लीडर प्रेम गम्भीर व अन्य वक्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। वनपाल राजेश सिडाना,जगदीश गोदारा,मनीराम व सुरजीत कस्वां व अन्य वन विभाग के कर्मचारियों ने पौधरोपण व अन्य गतिविधियों में योगदान दिया।इस अवसर पर पर्यावरण जागृति रैली भी स्काउट गाइड, रोवर रेंजर ने निकाली।

ट्रेंडिंग वीडियो