श्री गंगानगर

अगले साल तक खराब रहेगी सड़कों की सेहत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

श्री गंगानगरJul 25, 2018 / 08:58 pm

vikas meel

nagaur news

– सुखाडि़या मार्ग, मीरा मार्ग और रविन्द्र पथ जैसे मुख्य मार्गों की हालत खस्ता

– नगर परिषद प्रशासन ने बजट की कमी बताकर झाड़ा पल्ला

श्रीगंगानगर.

विधानसभा चुनाव के लिए अगले दो महीने में आचार संहिता लागू होने के बाद नए निर्माण कार्यों पर एकाएक ब्रेक लगने वाली है, एेसे में शहर के मुख्य मार्गों की खराब सेहत में सुधार के लिए अब जिला प्रशासन पर निगाहें टिकी हुई हैं। सुखाडि़या मार्ग, मीरा मार्ग और रविन्द्र पथ जैसे मुख्य मार्गों पर चलना मुश्किल हो गया है। नगर परिषद प्रशासन ने बजट की कमी बताकर पल्ला झाड़ लिया है। चार महीने बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, एेसे में अगले साल तक निर्माण कार्यों के लिए टेण्डर प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। इन मार्गों पर नई सड़क बनाने के लिए अब अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।

 

परिषद प्रशासन की मानें तो जिन जिन मार्गों को सुधार की श्रेणी में शामिल किया गया था, वहां अन्य नोडल एजेसिंयों ने बजट के अभाव में हाथ खींच लिए हैं। इधर, नगर विकास न्यास प्रशासन ने अपने एरिया के साथ-साथ जवाहरनगर इलाके में उन मार्गों को सुधारने का प्रयास शुरू किया जहां लोगों ने सिफारिश की थी। पुरानी आबादी, ब्लॉक एरिया में कई गलियों में पेचवर्क तक नहीं हो पाए हंैं। परिषद के पार्षद सड़कों की बजाय सफाई व्यवस्था के सुधार पर अपना ध्यान फोकस किए हैं।

 

कलक्टर की घुड़की से हुआ पेचवर्क

इस बीच कलक्टर की घुड़की अब रंग लाई है। बरसाती पानी से रविन्द्र पथ का कुछ हिस्सा टूट चुका था। जब लोगों और पार्षदों के अलावा व्यापारियों ने शिकायतों का अंबार लगाया तो कलक्टर ने आरआईयूडीपी के अधिकारियों से सीवर ठेका कंपनी एलएंडटी से वहां पेचवर्क के लिए कहा। इस कंपनी के प्रतिनिधियों ने बुधवार को रविन्द्र पथ के अधिक क्षतिगस्त वाले हिस्से पर पेचवर्क करवा दिया।

ट्रांसपोर्टर अब सड़कों पर लगाएंगे नाके

 

Hindi News / Sri Ganganagar / अगले साल तक खराब रहेगी सड़कों की सेहत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.