scriptहज यात्रा के लिए रवाना हुए मुस्लिम समुदाय के लोग | People from Muslim community went for Haj pilgrimage | Patrika News

हज यात्रा के लिए रवाना हुए मुस्लिम समुदाय के लोग

locationश्री गंगानगरPublished: Nov 03, 2018 09:01:46 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

Haj pilgrimage

हज यात्रा के लिए रवाना हुए मुस्लिम समुदाय के लोग

अनूपगढ़.शहर के अम्बेडकर चौक पर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोग हज यात्रा के लिए रवाना हुए। उन्हें हिन्दू तथा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने माल्यार्पण कर रवाना किया। जानकारी के अनुसार छीनखान,मौलाना मोहम्मद रमजान, नियामत अली,जोरा बी तथा लखा बी शनिवार शाम 16 दिवसीय ा यात्रा के लिए रवाना हुए।
मौलाना मोहम्मद रमजान ने बताया कि रविवार को दिल्ली से मक्का-मदीना के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी। सभी यात्रियों ने मुल्क की शांति तथा अमन की दुआ के साथ यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर समाजसेवी छगन बजाज,सीताराम सारस्वत,अस्पताल बचाओं संघर्ष समिति के अध्यक्ष बीरबल चुघ, विक्की अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, प्रवीण तायल, अमित कुमार, मनीष कुमार सहित सैंकडों लोगों ने यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए इन लोगों को रवाना किया। यात्रियों के चेहरे पर यात्रा का उल्लास साफ नजर आ रहा था। ये सभी यात्री रविवार को दिल्ली से यात्रा की शुरुआत करेंगे तथा हवाई मार्ग से मक्का मदीना पहुंचेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो