scriptकाव्य रचनाओं से दिया भोजन बचाने का संदेश | Poets conference at Srikarnapur | Patrika News

काव्य रचनाओं से दिया भोजन बचाने का संदेश

locationश्री गंगानगरPublished: Nov 24, 2019 01:55:30 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

Poetry programme : जनकराज पारीक साहित्य मंच के तत्वावधान में रविवार को कस्बे में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

काव्य रचनाओं से दिया भोजन बचाने का संदेश

काव्य रचनाओं से दिया भोजन बचाने का संदेश

-जनकराज पारीक साहित्य मंच का आयोजन
-कवियों ने दी एक से बढकऱ एक प्रस्तुतियां
श्रीकरणपुर. जनकराज पारीक साहित्य मंच के तत्वावधान में रविवार को कस्बे में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘इतना ही भोजन लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में’ रखा गया। इसमें कवियों ने भोजन बचाने से संबंधित कई रचनाएं प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि बीडीओ भीकाराम चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष जगदीश राय आहूजा, अग्रवाल समाज अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, सिंधी समाज के मिर्चूमल अनुपाणी, किराना विक्रेता संघ के ओमप्रकाश गुंबर सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक बलदेव सैन भी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि बीडीओ भीकाराम चौधरी ने भारत म्हारो निराळो रचना से शुरुआत की। बनवारीलाल वर्मा ‘बन्नी’ ने ‘मुझे चाहिए रोटी का एक टुकड़ा’ रचना सुनाई। सचिव कन्हैया जगवानी ने ‘सो गए गरीब के बच्चे’ रचना प्रस्तुत की। हरदीप छाबड़ा, सूर्य प्रकाश, कृष्ण शर्मा, पवन गौड़, श्रीगंगानगर से आए सुरेश कुमार ने भी रचनाएं सुनाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो