श्री गंगानगर

समेजा पुलिस के सिपाही ने क्वार्टर में की आत्महत्या

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

श्री गंगानगरApr 10, 2019 / 08:41 pm

Rajaender pal nikka

समेजा पुलिस के सिपाही ने क्वार्टर में की आत्महत्या

-चार साल पहले ही हुआ था भर्ती, एक साल पहले हुई शादी
रायसिंहनगर. समेजा पुलिस के एक सिपाही ने पुलिस थाने में ही अपने क्वार्टर में बुधवार शाम करीब पांच बजे आत्महत्या कर ली। सिपाही सुनील कुमार पुत्र हंसराज बिश्नोई रावला थाना क्षेत्र के गांव 13 केएनडी का निवासी था। समेजा पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी अनुसार कानिस्टेबल सुनील कुमार राजस्थान पुलिस में 2015 में भर्ती हुआ था।
सुनील के द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापति व पुलिस उपाधीक्षक जयसिंह तंवर समेजा पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने सुनील के शव को समेजा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
-कानिस्टेबल पत्नी डयूटी कर लौटी तो चला पता

मृतक कानिस्टेबल सुनील कुमार की पत्नी सुमन भी समेजा पुलिस थाने में ही कानिस्टेबल के पद पर कार्यरत है। जानकारी अनुसार सुमन अपनी डयूटी पूरी कर अपने क्वार्टर में गई। लेकिन कमरा अंदर से बंद होने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। जिस पर उसने तुरंत स्टाफ को सुचित किया। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ा तो सुनील द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली। बताया जाता है कि सुनील कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था।

Home / Sri Ganganagar / समेजा पुलिस के सिपाही ने क्वार्टर में की आत्महत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.