scriptपुलिस ने हाइवे पर चाय पिलाकर उड़ाई वाहन चालकों को नींद, अभियान की सराहना | Police drowns the drivers on the highway by drinking tea, commend the | Patrika News

पुलिस ने हाइवे पर चाय पिलाकर उड़ाई वाहन चालकों को नींद, अभियान की सराहना

locationश्री गंगानगरPublished: Oct 17, 2019 09:05:33 pm

Submitted by:

Raj Singh

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान
 

पुलिस ने हाइवे पर चाय पिलाकर उड़ाई वाहन चालकों को नींद, अभियान की सराहना

पुलिस ने हाइवे पर चाय पिलाकर उड़ाई वाहन चालकों को नींद, अभियान की सराहना

श्रीगंगानगर. पुलिस की ओर से चलाए गए देर रात की चाय वाहन चालकों के साथ अभियान के तहत बुधवार तडक़े सुबह तीन से पांच बजे तक हाइवे सहित मुख्य मार्गों पर पुलिस अधिकारियों की ओर से वाहन चालकों को रोका गया और उनको चाय-पानी पिलाने के बाद ही वहां से रवाना किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी तथा उनको इस समय वाहन की गति धीमी रखने की हिदायत दी गई। पुलिस के इस अभियान की वाहन चालकों व यात्रियों ने सराहना की।
पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत बुधवार रात सीओ सिटी इस्माइल खान के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने तीन से सुबह पांच बजे तक मुख्य मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को रुकवाया और उनको वाहन चलाते समय नींद नहीं आए इसके लिए उनको पानी व चाय पिलाई गई। इसके अलावा वहां से निकलने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉलियों सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए।
वाहन चालकों को नशे में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधने, वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात नहीं करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा वाहन चालकों को रात के समय जल्दबाजी में आगे चल रहे वाहनों को ओवरटेक नहीं करें। जब कभी ओवरटेक करते समय सडक़ पर एक साथ तीन वाहन हो तो ओवरटेक नहीं नहीं करें। चाय पिलाने पर वाहन चालकों ने अभियान की सराहना की।
इस अभियान के तहत थाना जवाहरनगर, यातायात शाखा, पुरानी आबादी, कोतवाली थाना, रावला, घडसाना, रामसिंहपुर, चूनावढ़, मटीलीराठान, हिन्दुमलकोट, सादुलशहर, राजियासर, घमूडवाली, विजयनगर, मुकलावा, समेजा, सूरतगढ़ आदि थानों की ओर से मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों के चाय पिलाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो