scriptसादुलशहर नगरपालिका में सियासी उठा-पटक, ईओ का पद बना फुटबाल | Politics in Sadulshahar for Post of Exicutive officer | Patrika News

सादुलशहर नगरपालिका में सियासी उठा-पटक, ईओ का पद बना फुटबाल

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 17, 2019 09:19:41 pm

Submitted by:

Rajaender pal nikka

Post of Exicutive officer: नगरपालिका सादुलशहर में अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शर्मा का स्थानान्तरण श्रीगंगानगर नगरपरिषद् में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर होने के बाद करीब एक पखवाड़े से यह पद् फुटबाल बना हुआ है। राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल बना यह अधिशासी अधिकारी का पद चर्चा का विषय बना हुआ है।

सादुलशहर नगरपालिका में सियासी उठा-पटक, ईओ का पद बना फुटबाल

सादुलशहर नगरपालिका में सियासी उठा-पटक, ईओ का पद बना फुटबाल

-तहसीलदार के आदेश को पालिकाध्यक्ष ने किया निरस्त

सादुलशहर.
नगरपालिका सादुलशहर में अधिशासी अधिकारी ( officer ) रवि कुमार शर्मा का स्थानान्तरण श्रीगंगानगर नगरपरिषद् में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद ( Post ) पर होने के बाद करीब एक पखवाड़े से यह पद् फुटबाल बना हुआ है। राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल बना यह अधिशासी अधिकारी का पद चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि इस पद पर बार-बार अधिकारियों के बदलने से राजनीतिक सियासत भी गर्मा गई है। ( Politics )
उल्लेखनीय है कि 2 सितम्बर को अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शर्मा का स्थानान्तरण श्रीगंगानगर हो गया था, इस पद से रवि कुमार शर्मा के कार्य मुक्त होने के बाद दैनिक कार्य के लिए पालिका के वरिष्ठ लिपिक पृथ्वीराज बिश्रोई को अधिकृत किया गया। 6 सितम्बर को जिला कलक्टर श्रीगंगानगर ने अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शर्मा के स्थानान्तरण के बाद रिक्त हुए पद पर सादुलशहर के तहसीलदार सादुलशहर शिवभगवान रैगर को अपने पद के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्य करने के लिए नियुक्त किया। जिसके बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।
12 सितम्बर को स्वायत शासन विभाग जयपुर के अतिरिक्त निदेशक सुनील भाटी ने संगरिया नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी को अपने पद के कार्य के साथ-साथ सादुलशहर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के रिक्त पद पर कार्य करने के लिए अधिकृत किया, इसी के एक दिन बाद 13 सितम्बर को स्वायत शासन विभाग जयपुर के निदेशक एवं संयुक्त सचिव उज्जवल राठौड़ ने आदेश जारी कर संगरिया नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को सादुलशहर नगरपालिका के अतिरिक्त कार्यभार से तुरन्त प्रभाव से निरस्त करते हुए तहसीलदार सादुलशहर को पुर्ववत अपने पद पर कार्य के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी नगरपालिका सादुलशहर के रिक्त पद पर कार्य करने के निर्देश दिए, जिस पर उन्होंने आदेश मिलते ही कार्यभार पुन: ग्रहण कर लिया। ( sriganganagar hindi news )
यहां यह उल्लेखनीय है कि तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी शिवभगवान रैगर ने 16 सितम्बर को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पालिका के कुछ कर्मचारियों के कार्य बदलकर अन्य पद पर कार्य करने के आदेश जारी किए थे। ( rajasthan patrika hindi news )
मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष विशन कुमार जिनांगल ने कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी व तहसीलदार शिवभगवान रैगर के सोमवार को जारी कर्मचारियों के नियुक्ति आदेश को तुरन्त प्रभाव से निरस्त कर दिया। नगरपालिका में सियासी उठा-पटक के चलते शहरवासी बुरी तरह से परेशान हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो