scriptमुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के विरोध में हुए उपद्रव का वीडियो आया सामने, ऐसे हुआ हंगामा | Protest in Rajasthan Gaurav Yatra - farmer protest | Patrika News

मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के विरोध में हुए उपद्रव का वीडियो आया सामने, ऐसे हुआ हंगामा

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 08, 2018 12:10:02 pm

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Protest
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा के विरोध के लिए शुक्रवार को सीसी हैड पर जमा किसानों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, प्लास्टिक बुलेट भी दागी। बल प्रयोग में कई किसान घायल हो गए, 9 किसानों को गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व अनूपगढ़-रायसिंहनगर मार्ग पर समेजा कोठी से पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक दौलतराज समेजा सहित 105 किसानों को गिरफ्तार किया। ये लोग मुख्यमंत्री के विरोध के लिए जुटे थे।
गंगानगर किसान समिति की अपील पर गंगनहर क्षेत्र के तीन-चार सौ किसान गौरव यात्रा के विरोध के लिए सीसी हैड पर जुटे थे। पदमपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद गौरव रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री को इसी मार्ग से गंगानगर पहुंचना था।
किसान चाहते थे कि मुख्यमंत्री वहां कुछ देर रुकें और उनकी समस्या सुनें। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की गंगानगर किसान समिति के नेताओं से कई बार वार्ता हुई लेकिन सहमति नहीं बन पाई।
105 कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में
रायसिंहनगर. समेजा में पूर्व विधायक दौलतराज समेजा सहित उनके नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को समेजा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर हिरासत में ले लिया। इन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के घेराव की घोषणा कर रखी थी। पुलिस ने करीब 105 कांग्रेसियों को हिरासत में लिया।
गौरव रथ आने से पहले बरसाईं लाठियां
पदमपुर में शाम को जनसभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री का गौरव रथ आने से पहले पुलिस ने वहां मौजूद किसानों पर लाठियां बरसाईं व प्लास्टिक की गोलियां दागीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने कई राउंड हवाई फायर भी किए। इससे भगदड़ मच गई। घायल किसानों को उपचार के लिए पदमपुर के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने गंगानगर किसान समिति के संयोजक रणजीत सिंह राजू और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पृथीपाल सिंह संधू सहित 9 किसानों को गिरफ्तार किया है। संधू को गंभीर चोटें लगने से श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पथराव के दौरान महिला थाने के सीआइ नरेंद्र पूनिया चेहरे पर पत्थर लगने से घायल हो गए। पूनिया को एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो