scriptयोग, नृत्य और मौज मस्ती का संगम | Rajasthan patrika Humrah programme in Sriganganagar | Patrika News

योग, नृत्य और मौज मस्ती का संगम

locationश्री गंगानगरPublished: May 19, 2019 12:02:01 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

श्रीगंगानगर.

Humraah

योग, नृत्य और मौज मस्ती का संगम

-वृंदावन विहार वाटिका में राजस्थान पत्रिका हमराह कार्यक्रम

-बच्चों ने दीं आत्मरक्षा की शानदार प्रस्तुतियां , आत्मरक्षा, योग और नृत्य की प्रस्तुतियां भी रही सराहनीय
राजस्थान पत्रिका हमराह कार्यक्रम रविवार को शहर के वृंदावन विहार वाटिका में हुआ। इसमें शहर के लोगों ने योग, नृत्य सहित जमकर मौजमस्ती की। सुबह कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद योग की एक से बढकऱ एक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों ने आत्मरक्षा की शानदार प्रस्तुतियां दीं। एनिमा डांस ग्रुप, रॉयल डांस हाउस के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया।
प्रशिक्षित कलाकारों की योग प्रस्तुतियां भी शानदार थी। उन्होंने शरीर के संतुलन को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। धूम स्केटिंग क्लब के प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। आत्मरक्षा, योग और नृत्य की प्रस्तुतियों पर कॉलोनी के लोगों ने जमकर तालियां बजाई तथा कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर कॉलोनी निवासी उद्यमी विजय गोयल, डॉ.संजय राठी सहित कई लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो