scriptरामनवमी शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | Ramnavami of Shobha Yatra in suratgarh | Patrika News

रामनवमी शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

locationश्री गंगानगरPublished: Apr 13, 2019 10:27:12 pm

Submitted by:

Rajaender pal nikka

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

Shobha Yatra

रामनवमी शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

-जगह जगह हुआ स्वागत

सूरतगढ़. रामनवमी शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में शनिवार को रामभक्तों की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शोभा यात्रा की शुरुआत शनिवार शाम को बिश्नोई धर्मशाला मंदिर से रवाना हुई। शोभा यात्रा को योगेश मुनी महाराज ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे चल रहे थे, इसके बाद झांसी की रानी का स्वरुप बनी कन्याएं 31 घोडिय़ों पर विराजमान रही। वही 31 कन्याएं आर्मी ड्रेस में सबको आकर्षित कर रही थी।
इसके अलावा राम दरबार, शिवलिंग सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां भी शामिल रही। शोभा यात्रा में युवा सफेद कुर्ता पजामा पर केसरिया पगड़ी तथा महिलाएं व युवतियां केसरिया साडी, पटका व दुपट्टा पहने हुए पंक्तिबद्ध तरीके से चल रही थी। शोभा यात्रा की शुरूआत में आरसीपी दुर्गा मंदिर, शिवबाड़ी तथा बालाजी रामलीला क्लब की अलग अलग शोभा यात्रा तीन स्थानों से शुरू होकर बिश्नोई मंदिर में पहुंची। शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नए बस स्टैण्ड परिसर में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर समिति ने प्रथम रही बालाजी रामलीला क्लब की झांकी तथा द्वितीय रही आरसीपी दुर्गा मंदिर शिवबाडी को सम्मानित किया। इसके अलावा सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को यात्रा में सम्मिलित होने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी हुई। यहां हुई महाआरती में जिला प्रमुख प्रियंका श्योराण, विधायक रामप्रताप कासनिया,पालिकाध्यक्ष काजल छाबड़ा, उपाध्यक्ष पवन ओझा, पीसीसी सदस्य हनुमान मील, पीलीबंगा विधायक धर्मेन्द्र मोची, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, समिति के अशोक आसेरी, अमित कपूर, विजय मुदगल, झांकी प्रभारी अरुण जैन, योगेश स्वमी, प्रेमप्रकाश राठौड़ आदि ने मंत्रोचारण के साथ महाआरती की।
आरती के बाद अशोक आसेरी ने सभी का आभार प्रकट किया। वही शोभा यात्रा में शक्ति सिंह भाटी, योगेश स्वामी, अमित कपूर, राघव गुप्ता विनोद सारस्वत, पंचायत समिति प्रधान बिरमादेवी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम सांगवान सहित विभिन्न समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो