श्री गंगानगर

नगर कीर्तन निकला कुछ ऐसा, सब बोले श्रद्धा, समर्पण हो इन जैसा

nagar kirtan: ऐतिहासिक आलौकिक नगर कीर्तन शहर के मुख्य रास्तों से गुजरा। इसे जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार तक पहुंचने लगभग छह घंटे लगे। रास्ते मेें जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

श्री गंगानगरSep 22, 2019 / 08:59 pm

Rajaender pal nikka

नगर कीर्तन निकला कुछ ऐसा, सब बोले श्रद्धा, समर्पण हो इन जैसा

-चहुं ओर ‘सतनाम वाहेगुरु-सतनाम वाहेगुरु’
-तीन दिवसीय सरब हिन्द सालाना समागम सम्पन

श्रीगंगानगर।

चहुं ओर ‘सतनाम वाहेगुरु-सतनाम वाहेगुरु’ तथा ‘वाहेगुरु-वाहेगुरु’। पहली बार ऐसा विशाल नगर कीर्तन। कई किलोमीटर लम्बा। वाहे गुरु का सिमरन करते, अनुशासित, सेवा करते सफेद वस्त्र पहने महिलाओं-पुरुषों को जिसने देखा यही बोला कि श्रद्धा और समर्पण तो ऐसा होना चाहिए। इस नगर कीर्तन ( nagar kirtan ) के साथ श्री सुखमनी साहिब सोसायटियों ( Sri Sukhmani Sahib Societies ) का 46 वां तीन दिवसीय सरब हिन्द सालाना समागम रविवार को सम्पन्न हुआ।
सुखाडिय़ा सर्किल से शुरू हुआ ऐतिहासिक आलौकिक नगर कीर्तन शहर के मुख्य रास्तों से गुजरा। इसे जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार तक पहुंचने लगभग छह घंटे लगे। रास्ते मेें जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सेवा करने की होड़ लगी रही। दुर्गा मंदिर कमेटी ने स्वागत-सत्कार में सड़क पर रैड कार्पेट बिछाया। जो लोग रविवार को अवकाश रखते हैं, उनमें से अधिकांश जनों ने अपने प्रतिष्ठान खुले रखे और पुष्प वर्षा आदि के माध्यम से जोशीला स्वागत किया। ( city news )
फूलों से विशेष रूप से सजाई गई गुरु साहिब की पालकी के आगे महिला एवं पुरुष श्रद्धालु झाड़ू लगाते हुए चल रहे थे, पीछे वाहे गुरु का सिमरन करते हुए जत्था चल रहा था। बैण्ड मधुर स्वर लहरियां बिखेर रहा था। देश भर से आई हुई 148 से अधिक सोसायटियों से हजारों जने इससे शामिल हुए।
नगर कीर्तन के पूरे रास्ते की आकर्षक सजावट की गई थी, अनेक जगह स्वागत-सत्कार के होर्डिंग लगाए गए थे। जगत गुुरु श्री गुरुनानक देव जी ( srigurunanak dev ji ) के संदेशों को देने वाली तख्तियां कई जनों के हाथ में थी।
जगत गुरु गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश उत्सव ( Prakash Utsav ) को समर्पित इस समागम में तीनों दिन व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेवादार जुटे रहे। मुख्य सेवादार मनजीत सिंह, जितेंद्रसिंह वासन, नौनिहाल सिंह, रेशमसिंह, हरमन्दर सिंह, अमरजीत सिंह शैरी, अंग्रेज सिंह, हरभेग सिंह, जगजीत सिंह रंधावा, स्वरूप सिंह, अवतार सिंह टक्कर आदि काफी दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। निकटवर्ती गांव उसमानखेड़ा (पंजाब) सहित कई स्थानों पर गुरुद्वारों के समक्ष भी संगतों का सत्कार किया गया। ( sriganganagar hindi news )
स्थानीय मुख्य सेवादार मंजीत सिंह ने बताया कि अगला समागम पटियाला में गुरुद्वारा बाबा श्रीचन्द जी की अगुवाई में होगा। उसके बाद का समागम गिदड़बाहा में होगा। इनके अनुसार पूरे शहर ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
-रक्तदान शिविर लगाया गया
लायंस क्लब क्लासिक ने श्री सुखमनी सेवा सोसायटी के सहयोग से रामलीला मैदान में शिविर रखा, इसमें 41 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, लगभग 60 जनों के नाम स्वास्तिक ब्लड बैंक के सचिव रविन्द्र जैन को दिए गए। क्लब के प्रान्तीय सचिव बनवारीलाल गोयल, रीजन चेयरमैन अजय मित्तल, जोन चेयरमैन नीतू भठेजा, प्रान्तीय अधिकारी नरेन्द्र भठेजा, जसवंत धींगड़ा आदि इसमें मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष सुभाष बंसल, सचिव योगेश बंसल, प्रोजेक्ट चेयरमैन कमलजीत ओलख आदि ने व्यवस्था संभाली। (
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.