scriptगूंज रहे हैं बजरंग बली के जयकारे | Religious programme in Sri sidh Hanuman temple | Patrika News

गूंज रहे हैं बजरंग बली के जयकारे

locationश्री गंगानगरPublished: Feb 12, 2019 12:55:05 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/

religious

गूंज रहे हैं बजरंग बली के जयकारे

-श्री सिद्ध हनुमान मन्दिर में नौ दिवसीय धर्मोत्सव जारी

-हो रहे हैं विशिष्ट अनुष्ठान

श्रीगंगानगर.

नई धान मंडी परिसर में बजरंग बली के जयकारे गूंज रहे हैं। इलाके के श्री सिद्ध हनुमान मन्दिर में नौ दिवसीय धर्मोत्सव रविवार को शुरू हुआ था। इसके तहत रोजाना विशिष्ट अनुष्ठान हो रहे हैं, इनमें शामिल होने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। मन्दिर को खूब सजाया गया है, बिजली की लडिय़ों से आकर्षक रोशनी की गई है।
पुजारी अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि धर्मोत्सव के दौरान मन्दिर में प्रति दिन सुबह 8.15 बजे पूजन हो रहा, सवा दस बजे से पांच कुण्डीय यज्ञ चल रहा है। इसके बाद सुबह 11.15 बजे भण्डारा रहता है। मंदिर में दोपहर 3.30 बजे नानी बाई के मायरे की कथा हो रही है। चौदह फरवरी से 17 फरवरी तक दोपहर 3.30 बजे भजन संध्या रहेगी। प्रति दिन शाम 7.15 बजे संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ किया जा रहा है, 18 फरवरी को धर्मोत्सव की पूर्णाहुति होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो