scriptसज गए देवी के दरबार, घर-घर हुआ कंजक पूजन | Religious programme in Sriganganagar | Patrika News
श्री गंगानगर

सज गए देवी के दरबार, घर-घर हुआ कंजक पूजन

Religious programme on Durgashtmi : दुर्गाष्टमी पर्व रविवार को शहर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। घरों और मंदिरों में पर्व का उल्लास समान नजर आया।

श्री गंगानगरOct 06, 2019 / 12:39 pm

jainarayan purohit

सज गए देवी के दरबार, घर-घर हुआ कंजक पूजन

सज गए देवी के दरबार, घर-घर हुआ कंजक पूजन

-पाटलिपुत्र फाउंडेशन और दुर्गा पूजा एकता सेवा समिति की ओर से शहर में सजे हैं दुर्गा दरबार
-शहर के विनोबा बस्ती दुर्गा मंदिर में सुबह से पहुंचने लगे श्रद्धालु
श्रीगंगानगर. दुर्गाष्टमी पर्व रविवार को शहर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। घरों और मंदिरों में पर्व का उल्लास समान नजर आया ( Goddess Durga )। जहां घरों में बालिकाओं को भोजन करवाने के लिए सुबह से तैयारी शुरू कर दी गई वहीं मंदिरों में भी पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया।
शहर के विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह करीब पांच बजे से श्रद्धालु पहुंचने लगे ( Religious )। इसके साथ ही देवी को पुष्प माला, प्रसाद, चुनरी और नारियल अर्पित करने का क्रम शुरू हो गया ( Durga temple in Sriganganagar ) । मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल था। यहां चुनरी, प्रसाद, पुष्पमाला और अष्टमी को बालिकाओं को भोजन के बाद उपरांत भेंट की जाने वाली वस्तुओं की दुकानें सजी थी ( Sriganganagar news )।
लोगों ने यहां जमकर खरीदारी की। यहां रविवार रात महाआरती होगी। इसके अलावा शहर मेें दुर्गा पूजा एकता सेवा समिति और पाटलिपुत्र फाउंडेशन की ओर से देवी दुर्गा के दो पंडाल सजाए गए हैं ( Rajasthan news )।

Home / Sri Ganganagar / सज गए देवी के दरबार, घर-घर हुआ कंजक पूजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो