scriptबैंड बाजों के साथ निकली भोलेनाथ की बारात | Religious programme in Sriganganagar | Patrika News

बैंड बाजों के साथ निकली भोलेनाथ की बारात

locationश्री गंगानगरPublished: Feb 20, 2020 10:09:10 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

Religious programme : बैंड की धुन पर झूमते श्रद्धालु, वाहनों पर सजी देवी देवताओं की सचेतन झांकियां तथा नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ। शहर में गुरुवार को निकली भगवान भोलेनाथ की बारात में कुछ एेसा ही माहौल था।

बैंड बाजों के साथ निकली भोलेनाथ की बारात

बैंड बाजों के साथ निकली भोलेनाथ की बारात

-जमकर झूमे भक्त

-देवी देवताओं की सचेतन झांकियां सजी

श्रीगंगानगर. बैंड की धुन पर झूमते श्रद्धालु, वाहनों पर सजी देवी देवताओं की सचेतन झांकियां तथा नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ। शहर में गुरुवार को निकली भगवान भोलेनाथ की बारात में कुछ एेसा ही माहौल था। भोले के भक्त भजनों की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे वहीं बैंड की धुन पर कई तरह के भक्तिमय भजन बज रहे थे।
पदमपुर मार्ग के भूतनाथ मंदिर से रवाना हुई भोलेनाथ की यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। भूतनाथ मंदिर परिसर में इसे नगर परिषद के पूर्व सभापति जगदीश जांदू, अंकुर मगलानी, श्री रामलीला सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण गुनेजा सहित कई लोगों ने पूजा अर्चना के बाद रवाना किया। मंदिर परिसर से दुर्गा मंदिर, बीरबल चौक आदि शहर के प्रमुख इलाकों से होते हुए भोलेनाथ की बारात शिव लंगर समिति परिसर में पहुंची। यहां बारात का स्वागत किया गया।
आज होगा प्रसाद का वितरण

शिव लंगर समिति के अध्यक्ष अमरनाथ अरोड़ा ने बताया कि शिव लंगर समिति के निकट शुक्रवार सुबह चार बजे से प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शिव लंगर समिति से नेहरू पार्क तक मार्ग पर विशेष सजावट की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो