scriptदिन भर गूंजे भगवान भोलेनाथ के जयकारे | Religious programme on Mahashivratri in Lord Shiva Temple | Patrika News

दिन भर गूंजे भगवान भोलेनाथ के जयकारे

locationश्री गंगानगरPublished: Feb 21, 2020 11:46:22 am

Submitted by:

jainarayan purohit

Religious programme : भगवान भोलेनाथ की जय, जय-जय शिव शंभो, भोले शंभु की जय और ऐसे ही कई जयकारे शनिवार को शहर के शिव मंदिरों में सुबह से गूंजने लगे। मौका था महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में यहां हुए आयोजनों का।

दिन भर गूंजे भगवान भोलेनाथ के जयकारे

दिन भर गूंजे भगवान भोलेनाथ के जयकारे

-शहर के प्राचीन शिवालय सहित जिले भर के मंदिरों में आयोजन
-अल सुबह से मंदिरों में लगा भोलेनाथ के भक्तों का तांता
श्रीगंगानगर. भगवान भोलेनाथ की जय, जय-जय शिव शंभो, भोले शंभु की जय और ऐसे ही कई जयकारे शनिवार को शहर के शिव मंदिरों में सुबह से गूंजने लगे। मौका था महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में यहां हुए आयोजनों का। अल सुबह से ही शहर की सडक़ों पर मंदिरों की तरफ बढ़ते भगवान भोलेनाथ के भक्तों के समूह नजर आने लगे थे। प्राचीन शिवालय के आसपास तो मेले जैसा नजारा था।
सुबह से ही मंदिर के बाहर भोलेनाथ के भक्तों के समूह जुट गए। सुबह से शुरू हुआ जलाभिषेक का क्रम पूरे दिन जारी रहा। इस दौरान मंदिर के निकट शिव लंगर समिति की ओर से मार्ग की विशेष सजावट की गई तथा प्रसाद वितरण भी किया गया।
मंदिर के आसपास मेले जैसा माहौल था। खिलौनों और खाद्य पदार्थों की दुकानें सजीं थीं। मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालु बजरंग बली और अन्य देवी देवताओं के दर्शन करने के बाद परिसर से श्रद्धालु बाहर निकले।
इन मंदिरों में भी हुए अयोजन
शहर के श्री सनातनधर्म गायत्री संस्कृत महाविद्यालय परिसर स्थित श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर, चहल चौक स्थित श्री गौरीशंकर मंदिर, एसएसबी रोड स्थित शिव मंदिर, जी ब्लॉक स्थित शिव मंदिर, हाउसिंग बोर्ड स्थित शिवालय सहित विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक सहित विभिन्न आयोजन हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो