scriptसडक़ सुरक्षा, जीवन रक्षा माह का आगाज, दिलाई गई शपथ | Road safety, the beginning of the month of life, the oath administered | Patrika News

सडक़ सुरक्षा, जीवन रक्षा माह का आगाज, दिलाई गई शपथ

locationश्री गंगानगरPublished: Jan 18, 2021 11:52:30 pm

Submitted by:

Raj Singh

यातायात नियमो की दी जानकारी

सडक़ सुरक्षा, जीवन रक्षा माह का आगाज, दिलाई गई शपथ

सडक़ सुरक्षा, जीवन रक्षा माह का आगाज, दिलाई गई शपथ

श्रीगंगानगर. राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 18 से 17 फरवरी का शुभारंभ सोमवार को भगत सिंह चौक से शुरू हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों को सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह चारण ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी विनोद लेघा, सीओ सिटी अरविंद बैरड की ओर से एनसीसी कैडेट, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड, एनएसएस, होमगार्ड व उपस्थित लोगों को सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और सडक़ नियमों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों की पालना करने का आह्वान किया गया। इसके बाद सडक़ सुरक्षा जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को भगत सिंह चौक से दोनों अधिकारियों ने रवाना किया। रैली कलक्ट्रेट रोड, गंगासिंह चौक, रेलवे स्टेशन रोड, गोलबाजार, रविन्द्र पथ से होती हुई यातायात थाना में संपन्न हुई। रैली के माध्यम से सडक़ सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया और सडक़ सुरक्षा नियमों की पालना करते हुए प्रेषित किया गया। इस दौरान रिफ्लेक्टर नहीं तो वाहन नहीं, के स्लोगन के साथ प्रतिदिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। तेज गति से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना, वाहन चलाते समय सीट बैल्ट नहीं लगाना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, हेलमेट नहीं लगा आदि पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो