श्री गंगानगर

…..’सच कहानी दसदां हां, आ धीयां करके वसदा हां’

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

श्री गंगानगरOct 21, 2018 / 12:14 pm

Rajaender pal nikka

Search of Rajaputana’s heroines in Rajasthan

…..’सच कहानी दसदां हां, आ धीयां करके वसदा हां’
——————जागो में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग
——————31 कन्याओं का सामूहिक विवाह आज
श्रीगंगानगर. रंगीन रोशनी से सजा मंच, एक से बढक़र एक प्रस्तुति देते कलाकार तथा तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाते लोग। शहर के नेहरू पार्क में शनिवार रात ऐसा ही नजारा था।
मौका था धन-धन बाबा दीपसिंह सेवा समिति की ओर से रविवार को होने वाले 31 कन्याओं के सामूहिक विवाह से पूर्व शनिवार को निकली ‘जागो’ का। कार्यक्रम में शामिल लोगों के चेहरे पर सामूहिक विवाह समारोह का उल्लास साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर विकास न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, श्रीगंगानगर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय जिंदल उपस्थित थे।
जागो महिपाल परिवार की ओर से निकाली गई जबकि चूड़े की रस्म जयदीप बिहाणी परिवार ने अदा की। रामावतार महिपाल, विमल बिहाणी, सरिता बिहाणी, डॉ.कविता चौधरी और कमला बिश्नोई आदि मौजूद थे। लॉयन्स क्लब विकास की ओर से मेहंदी की रस्म हुई। पंजाबी युनिवर्सिटी पटियाला, पंजाब युनिवर्सिटी चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया।
———————————————————————————-
सात तरह की बोलियों से जमा रंग
कार्यक्रम के दौरान डॉ.सतवीर कौर सिद्धू और उनकी टीम ने सात तरह की पंजाब की पारम्परिक बोलियां सुनाई वहीं पंजाब के सात तरह के वाद्य यंत्र भी बजाए गए। इसी क्रम में रविवार को 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा। सुबह नौ बजे से पदमपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारा बाबा दीपसिंह शहीद में आयोजन होगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.