scriptस्काउट गाइड ने पृथ्वी दिवस पर रैली निकाली | Scout guide raises rally on Earth Day | Patrika News

स्काउट गाइड ने पृथ्वी दिवस पर रैली निकाली

locationश्री गंगानगरPublished: Apr 22, 2019 07:00:49 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news
 
 

 Earth Day

स्काउट गाइड ने पृथ्वी दिवस पर रैली निकाली

स्काउट गाइड ने पृथ्वी दिवस पर रैली निकाली
–श्रीगंगानगर।राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय एवं वन विभाग के तत्वावधान में सोमवार को प्रात: पर्यावरण सरंक्षण रैली निकाली। स्काउट गाइड ने पर्यावरण संबंधी नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से रैली निकाली। रैली को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कलक्टर एवं वन अधिकारी शिपोंगशशि ने जिला स्काउट मुख्यालय पर पौधरोपण किया व पक्षियों के पानी के लिए परिंडे लगाए।
सीओ गाइड मोनिका यादव ने बताया इस अवसर पर एक पर्यावरण संबंधी प्रशोतनरी प्रतियोगिता आयोजित की ओर सही उत्तर देने वाले को वन विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। वन विभाग के वनपाल राजेश सिडाना ने बताया वन विभाग की तरफ से स्काउट गाइड को परिण्डे उपलब्ध करवाए गए।स्काउट गाइड ने ये परिण्डे शहर के कई स्थानों पर पेडों पर बाँधे।कार्यक्रम में उप वन संरक्षक सुपोंग शशि,स्थानीय संघ के चेयरमैन बलदेव कृष्ण नागपाल,अध्यक्ष जगन वर्मा,स्वर्णसिंह बजरोत ने पर्यावरण सरंक्षण पर संबोधन किया।इस अवसर पर सहा.वन सरंक्षक रमेश कुमार,क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज लुनिवाल,रामकुमार स्वामी व वन विभाग का स्टाफ उपस्थित था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो