श्री गंगानगर

ग्रामीण एरिया से आ रहे गंभीर मरीज, अस्पताल का आंकड़ा पहुंचा 265, 7 मरीजों की मौत

नए आए 302 पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 6 हजार पार

श्री गंगानगरMay 14, 2021 / 11:41 pm

Raj Singh

ग्रामीण एरिया से आ रहे गंभीर मरीज, अस्पताल का आंकड़ा पहुंचा 265, 7 मरीजों की मौत

श्रीगंगानगर. कोरोना की दूसरी लहर में लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे है और ग्रामीण एरिया से गंभीर मरीज यहां पहुंच रहे हैं। जिनकी ऑक्सीजन 70 प्रतिशत तक पहुंच रही है। ऐसे में जिला अस्पताल मरीजों के बोझ में दबता जा रहा है। अस्पताल में शुक्रवार शाम को 265 मरीज भर्ती थे। वहीं सात मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें चार कोरोना पॉजिटिव व शेष संदिग्ध थे। जिले में शुक्रवार को 302 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं और एक्टिव केसों की संख्या बढकऱ 6152 हो गई है। वहीं 144 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं।

पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम तक अस्पताल के कोविड जोन में 211 मरीज, कोटेज वार्ड के कोविड सेंटर में 40 व 14 बंदी वार्ड में मरीज भर्ती हैं। वहीं सात मरीजों की मौत हो गई। जिसमें चार पॉजिटिव व तीन कोरोना संदिग्ध मरीज थे। अस्पताल में मरीजों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर चिकित्साकर्मी काफी परेशान हो गए हैं।
यहां मरीजों का दिनभर आना लगा हुआ है। यहां ग्रामीण इलाके, हनुमानगढ़ व अबोहर के आसपास के गंभीर मरीज आ रहे हैं। जिनका ऑक्सीजन लेवल 70 तक गिर गया है। वहीं कई मरीजों के फेफड़े अधिक खराब हो चुके हैं। वार्डों में पैर रखने को जगह नहीं बची है।

302 पॉजिटिव, 6152 एक्टिव केस
– जयपुर से जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले में 302 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। वहीं एक जने की मौत हो गई। जिले में 144 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। अब एक्टिव केसों की संख्या बढकऱ 6152 हो गई है।

Home / Sri Ganganagar / ग्रामीण एरिया से आ रहे गंभीर मरीज, अस्पताल का आंकड़ा पहुंचा 265, 7 मरीजों की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.