scriptसत्रह वर्षीय किशोर ने अपनी दादी जितनी उम्रदराज वृद्धा से कर दिया बलात्कार | Seventeen-year-old teenager raped an older woman as his grandmother | Patrika News

सत्रह वर्षीय किशोर ने अपनी दादी जितनी उम्रदराज वृद्धा से कर दिया बलात्कार

locationश्री गंगानगरPublished: Sep 20, 2019 12:16:23 am

Submitted by:

surender ojha

raped पुलिस ने आखिरकार चौबीस घंटे के अंदर आरोपी किशोर को निरुद्ध किया है।

सत्रह वर्षीय किशोर ने अपनी दादी जितनी उम्रदराज वृद्धा से कर दिया बलात्कार

सत्रह वर्षीय किशोर ने अपनी दादी जितनी उम्रदराज वृद्धा से कर दिया बलात्कार

श्रीगंगानगर। उम्र सिर्फ सत्रह साल और अपराध ऐसा घिनौना कि जिसने भी सुना सन्न रह गया। मानसिक रूप से बीमार साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की नीयत से सिर पर ईंटों से गभीर चोटें मारने के मामले में पुलिस ने आखिरकार चौबीस घंटे के अंदर आरोपी किशोर को निरुद्ध किया है। जवाहरनगर पुलिस ने इस मामले में शुगर मिल एरिया के पास घटना स्थल का जायजा लेकर अपने मुखबिरों के बलबूते पर आरोपी नाबालिग तक पहुंचने में सफलता हासिल की। यह नाबालिग मानसिक विकृति का बताया जाता है लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
जांच अधिकारी जवाहरनगर थानाधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि पुरानी शुगर मिल एरिया के पास मंदबुद्धि वृद्धा मंगलवार रात करीब ढाई बजे घूमते हुए पहुंची तो वहां पहले से घूम रहे इस किशोर ने उस बुजुर्ग को दबोच लिया। इस वृद्धा ने उससे छुड़ाने का प्रयास भी किया लेकिन मानसिक रूप से बीमार इस वृद्धा की कमजोर का फायदा उठाते हुए इससे दुष्कर्म कर दिया। उसे जान से मारने की नीयत से सिर पर ईंटें मारी और वहां से भाग गया। जांच के दौरान पीडि़ता और आरोपी दोनों के पास मोबाइल नहीं होने की वजह से सुराग जुटाने में एक बारगी अडचन आई लेकिन मुखबिरों की सूचना पर हुलिया बताए गए किशोर की ढूंढने के लिए पुलिस दल ने पूरे इलाके को खंगाल दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी तक पहुंचने के बाद उसे प्रारभिंक पूछताछ की गई। इस दौरान उसने स्वीकार कर लिया कि यह अपराध उसने किया है। उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसकी घटना स्थल से पुष्टि भी की है।
चिकित्सालय में भर्ती पीडि़ता की अब भी हालत गंभीर
जांच अधिकारी ने बताया कि शुगर मिल एरिया के एक कॉलोनी में रहने वाली वृद्धा मानसिक रूप से बीमार है। मंदबुद्धि होने के कारण वह अक्सर कई बार घर से बाहर निकलकर घूमने निकलती है। मंगलवार रात वह करीब ढाई बजे घर का गेट खोलकर घूमने चली गई। मिल एरिया के पास वह लुहलुहान की हालत में बुधवार तडक़े करीब चार-पांच बजे राहगीरों को मिली तो उन्होंने उसके परिजनों तक संपर्क किया। परिजनों ने गिरने से सिर पर चोटें आने की संभावना को देखते हुए राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया और उपचार कराया। लेकिन चिकित्सकों ने इस बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार होने की पुष्टि कर दी।महिला थाने में आईपीसी की धारा 376 व 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच जवाहरनगर सीआई को दी थी। इस पीडि़ता को अब भी राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो