script

शारदीय नवरात्र आज से शुरू, मंदिरों में माँ दुर्गा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

locationश्री गंगानगरPublished: Oct 10, 2018 02:47:55 pm

Submitted by:

Rajaender pal nikka

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

navratar

शारदीय नवरात्र आज से शुर, मंदिरों में माँ दुर्गा के दशनों के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

डांडिया की रहेगी धूम, होगी महाआरती, 151 कन्याओं का होगा पूजन

श्रीगंगानगर. शारदीय नवरात्र बुधवार से मंदिरों में शुरू हो गए । इसके लिए मंगलवार को तैयारियां जोरों पर रही। विनोबा बस्ती के दुर्गा मंदिर सहित कई प्रमुख देवी मंदिरों में शाम को अच्छी रौनक रही। लोगों ने देवी को अर्पित करने के लिए चुनरी, प्रसाद, नारियल आदि खरीदे। देवी मंदिरों में सजावट भी की गई है। विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में विशेष सजावट की गई है। मंदिर के बाहरी हिस्से को इटालियन शीट और एलइडी लाइट्स से सजाया गया है।
यहां प्रतिदिन आरती होगी और विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। अष्टमी को महाआरती होगी। इंदिरा कॉलोनी स्थित जगदंबा मंदिर में भी विशेष सजावट की गई है। यहां बुधवार सुबह से देवी के दर्शन का क्रम शुरू होगा। हाउसिंग बोर्ड स्थित वैष्णों दरबार मंदिर में विशेष सजावट की गई है। यहां भी पूजा अर्चना की तैयारियां की गई है। मंदिर के सेवादार शाम को मंदिर की सजावट में जुटे रहे।
दुर्गा पूजा महोत्सव आज से

पाटलि पुत्र फाउंडेशन के तत्वावधान में दस से बीस अक्टूबर तक श्री सनातन धर्म गायत्री संस्कृत महाविद्यालय में दुर्गा पूजा महोत्सव होगा। संस्थापक सुमन झा ने बताया कि बुधवार को हाउसिंग बोर्ड के हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा जवाहरनगर, अग्रसेन नगर और शिव कॉलोनी होते हुए पूजा स्थल पहुंचेगी। दस अक्टूबर से ही योगेश मिश्र कथा करेंगे। कलश स्थापना दोपहर को होगी। कलश यात्रा में कल्याण स्वरूप महाराज, दयानंद शास्त्री, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सहायक महाप्रबंधक ओंकारनाथ झा, नगर परिषद के उपसभापति अजय दावड़ा, पार्षद संदीप शर्मा, कमला बिश्नोई, यूथ कांगे्रस के प्रदेश सचिव सचिन शारदा, महेश सारस्वत होंगे।
श्री गणेश महिला संकीर्तन मंडल और श्री दादाजी संकीर्तन मंडल करेगा गुणगान
सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में 10 से 18 अक्टूबर तक मां शेरांवाली महोत्सव होगा। इसके तहत डांडिया कार्यक्रम, मां शेरावाली की महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता मोहन सोनी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि नीलम रहेजा, सविता सोनी, नीना अरोड़ा मिड्ढा, ज्योति गुरनानी, रिम्पी नरूला, रतनलाल गर्ग, ओमप्रकाश बजाज, कमल तिन्ना, राजकुमार रहेजा, अरुण मेहंदीरत्ता होंगे। सुबह 7.15 बजे मां शेरांवाली पूजन से कार्यक्रम शुरू हुआ ।
शाम पांच से सात बजे तक भजन संध्या होगी। 15 अक्टूबर को शाम 5 बजे से श्री बालाजी की झांकी सजेगी और विभिन्न प्रकार की रंगोली सजाई जाएगी। सोलह अक्टूबर शाम 7 बजे महाआरती होगी। 17 अक्टूबर अष्टमी शाम साढ़े पांच बजे से डांडिया कार्यक्रम होगा। अठारह अक्टूबर सुबह 10 बजे यज्ञ होगा। इसके बाद 151 कन्याओं का कंजक पूजन किया जाएगा। श्री दादाजी संकीर्तन मण्डल की ओर से विभिन्न देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान होगा।
श्री गणेश महिला संकीर्तन मण्डल के तत्वावधान में भजन कीर्तन किया जाएगा। पुजारी लक्ष्मीनारायण मिश्र व शिवनारायण मिश्र पूजा अर्चना करवाएंगे। संस्थापक पंडित मंशाराम मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियंा की जा रही है।डांडिया की रहेगी धूम, होगी महाआरती, 151 कन्याओं का होगा पूजन
शारदीय नवरात्र आज से, मंदिरों में होंगे आयोजन
श्रीगंगानगर. शारदीय नवरात्र बुधवार से प्रारम्भ हुए । इसके लिए बुधवार सुबह से तैयारियां जोरों पर रही। विनोबा बस्ती के दुर्गा मंदिर सहित कई प्रमुख देवी मंदिरों में अच्छी रौनक रही। लोगों ने देवी को अर्पित करने के लिए चुनरी, प्रसाद, नारियल आदि खरीदे। देवी मंदिरों में सजावट भी की गई है। विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में विशेष सजावट की गई है। मंदिर के बाहरी हिस्से को इटालियन शीट और एलइडी लाइट्स से सजाया गया है।
यहां प्रतिदिन आरती होगी और विशेष प्रसाद वितरित किया जाएगा। अष्टमी को महाआरती होगी। इंदिरा कॉलोनी स्थित जगदंबा मंदिर में भी विशेष सजावट की गई है। यहां बुधवार सुबह से देवी के दर्शन का क्रम चल रहा है । हाउसिंग बोर्ड स्थित वैष्णों दरबार मंदिर में विशेष सजावट की गई है। यहां भी पूजा अर्चना की तैयारियां की गई है। मंदिर के सेवादार मंदिर की सजावट में जुटे रहे।
दुर्गा पूजा महोत्सव आज से
पाटलि पुत्र फाउंडेशन के तत्वावधान में दस से बीस अक्टूबर तक श्री सनातन धर्म गायत्री संस्कृत महाविद्यालय में दुर्गा पूजा महोत्सव होगा। संस्थापक सुमन झा ने बताया कि दस अक्टूबर को हाउसिंग बोर्ड के हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा जवाहरनगर, अग्रसेन नगर और शिव कॉलोनी होते हुए पूजा स्थल पहुंची ।
दस अक्टूबर से योगेश मिश्र कथा करेंगे। कलश स्थापना दस अक्टूबर को दोपहर होगी। कलश यात्रा में कल्याण स्वरूप महाराज, दयानंद शास्त्री, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सहायक महाप्रबंधक ओंकारनाथ झा, नगर परिषद के उपसभापति अजय दावड़ा, पार्षद संदीप शर्मा, कमला बिश्नोई, यूथ कांगे्रस के प्रदेश सचिव सचिन शारदा, महेश सारस्वत थे ।
श्री गणेश महिला संकीर्तन मंडल और श्री दादाजी संकीर्तन मंडल ने किया गुणगान
सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में 10 से 18 अक्टूबर तक मां शेरांवाली महोत्सव होगा। इसके तहत डांडिया कार्यक्रम, मां शेरावाली की महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता मोहन सोनी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि नीलम रहेजा, सविता सोनी, नीना अरोड़ा मिड्ढा, ज्योति गुरनानी, रिम्पी नरूला, रतनलाल गर्ग, ओमप्रकाश बजाज, कमल तिन्ना, राजकुमार रहेजा, अरुण मेहंदीरत्ता थे ।
दस अक्टूबर सुबह 7.15 बजे मां शेरांवाली पूजन से कार्यक्रम शुरू होगा। शाम पांच से सात बजे तक भजन संध्या होगी। 15 अक्टूबर को शाम 5 बजे से श्री बालाजी की झांकी सजेगी और विभिन्न प्रकार की रंगोली सजाई जाएगी। सोलह अक्टूबर शाम 7 बजे महाआरती होगी। 17 अक्टूबर अष्टमी शाम साढ़े पांच बजे से डांडिया कार्यक्रम होगा। अठारह अक्टूबर सुबह 10 बजे यज्ञ होगा। इसके बाद 151 कन्याओं का कंजक पूजन किया जाएगा।
श्री दादाजी संकीर्तन मण्डल की ओर से विभिन्न देवी-देवताओं की महिमा का गुणगान होगा। श्री गणेश महिला संकीर्तन मण्डल के तत्वावधान में भजन कीर्तन किया जाएगा। पुजारी लक्ष्मीनारायण मिश्र व शिवनारायण मिश्र पूजा अर्चना करवाएंगे। संस्थापक पंडित मंशाराम मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो