scriptलॉक डाउन में दोपहर बाद सडक़ों पर पसरा सन्नाटा, पुलिस ने की सख्ती | Silence on the streets in the afternoon after lock-down, police tighte | Patrika News

लॉक डाउन में दोपहर बाद सडक़ों पर पसरा सन्नाटा, पुलिस ने की सख्ती

locationश्री गंगानगरPublished: May 10, 2021 11:39:13 pm

Submitted by:

Raj Singh

– शहर में नाकों पर हुई वाहनों की जांच

लॉक डाउन में दोपहर बाद सडक़ों पर पसरा सन्नाटा, पुलिस ने की सख्ती

लॉक डाउन में दोपहर बाद सडक़ों पर पसरा सन्नाटा, पुलिस ने की सख्ती

श्रीगंगानगर. प्रदेश में सोमवार से लागू किए गए लॉक डाउन में दोपहर बाद सडक़ों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। वहीं 11 बजे तक कुछ चहल पहल दिखाई दी लेकिन बाद में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी और लोगों को समझाइस कर घर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने बिना वजह घूमने वालों के चालान आदि भी किए।

लॉक डाउन के तहत पुलिस की ओर से शहर के मुख्य मार्गों व आसपास बाहर से आने वाले मार्गों पर नाके लगाए गए थे। इन नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन चालक से आने का कारण पूछा। मेडिकल इमरजेंसी या परचून का सामान आदि लाने वालों को जाने दिया लेकिन अन्य लोगों को समझाइस कर लौटा दिया गया।
वहीं वाहनों के चालान भी किए गए। शहर में आए कार चालकों से भी पुलिस ने रविन्द्र पथ, सुखाडिया सर्किल व शिव चौक पर पूछताछ की। करीब 11 बजे तक कुछ चहल पहल रही लेकिन दोपहर बाद शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं गली मोहल्लों में भी लोग दिखाई नहीं दिए।
पुलिस के गश्ती वाहन गश्त करते नजर आए। पुलिस की ओर से इस दौरान लोगों पर कार्रवाई भी की गई। सूरतगढ़, हनुमानगढ़, करणपुर व पदमपुर रोड पर लगाए गए नाकों पर भी पुलिस की ओर से सख्ती की गई। बिना वजह आए लोगों को वापस भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो