श्री गंगानगरPublished: Jul 30, 2023 12:01:32 pm
Akshita Deora
सेंट्रल जेल में पहली बार एक महिला बंदी के बेटे का जन्म दिन मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बकायदा केक काटा गया। वहां मौजूद बंदियों एवं स्टाफ ने हैपी बर्थ डे टू यू सुखदीप कहा।
श्रीगंगानगर. सेंट्रल जेल में पहली बार एक महिला बंदी के बेटे का जन्म दिन मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बकायदा केक काटा गया। वहां मौजूद बंदियों एवं स्टाफ ने हैपी बर्थ डे टू यू सुखदीप कहा। इसके बाद केक और मिटाई का वितरण किया गया। जेल सूत्रों के अनुसार करीब ग्यारह माह पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत श्रीगंगानगर की जसविंद्र कौर को जेल दाखिल किया गया था। तब उसके साथ करीब एक माह का बेटा सुखदीप सिंह भी था। वह अपनी मां के साथ ही जेल में रह रहा है। इसी माह 26 जुलाई को सुखदीप सिंह एक साल का हो गया। जेल स्टाफ की ओर से जेल में बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए कहा गया।