प्राप्त जानकारी के अनुसार तरुण सरदाना का सूरत में कपड़े का कारोबार है। बताया जा रहा है कि उसका कुछ समय पूर्व अपनी दुकान के कर्मचारी से विवाद हो गया था। हत्या का आरोप इसी कर्मचारी पर लगाया जा रहा है। आरोपी को सूरत पुलिस ने महाराष्ट्र से काबू कर लिया है। तरुण श्रीगंगानगर की राणा प्रताप कॉलोनी का निवासी है तथा घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग सूरत रवाना हो गए हैं।
तरुण की सूरत के शुभम ट्रैक्सटाइल मार्केट में मंगल क्रिएशन के नाम से दुकान है। वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान किसी ने उस पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से घायल तरुण दुकान से बाहर निकला और कुछ दूर चलकर गिर गया। उसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तरुण का सूरत में अंतिम संस्कार कर दिया गया।