रामदेवरा यात्रियो का उमड़ा हुजूम रायसिंहनगर से यहां कराया था भर्ती
श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती अज्ञात व्यक्ति ने यहां राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचार से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस कंट्रोल रूम के हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रायसिंहनगर में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में मिला था और उसका उपचार करवाया गया।
श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती अज्ञात व्यक्ति ने यहां राजकीय जिला चिकित्सालय में उपचार से पहले दम तोड़ दिया। पुलिस कंट्रोल रूम के हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रायसिंहनगर में एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में मिला था और उसका उपचार करवाया गया।
Video : मुआवजे को लेकर किसान फिर करेंगे आंदोलन लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने यहां श्रीगंगानगर राजकीय जिला चिकित्सालय में रैफर कर दिया। एम्बुलैंस १०८ की मदद से यहां इस अज्ञात व्यक्ति को लेकर आए तो उसने चिकित्सालय में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। इस अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में रायसिंहनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Video: पांच दिन बाद प्रथम टेस्ट, पंजाबी की पुस्तक अभी तक उपलब्ध नही घर में युवती झुलसी, हालत गंभीर श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी कोडा चौक के पास संपत बस्ती में एक युवती अपने घर पर बुरी तरह झुलस गई। पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार संपत बस्ती निवासी बीस वर्षीय मानसी पुत्री कानाराम गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जल गई, उसे यहा राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
Video: असंभव कुछ नहीं, चाहिए केवल जुनून : सहकारिता मंत्री किलक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुरानी आबादी थाने के हवलदार हरजिन्द्र सिंह झुलसी युवती के बयान लेने के लिए चिकित्सालय पहुंचे। लेकिन सुबह करीब ग्यारह बजे तक बयान नहीं हो पाए। जांच अधिकारी का कहना था कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है।
Video: नहर में डूबने से युवक की मौत सडक़ हादसे में बाइक सवार घायल श्रीगंगानगर। महियांवाली गांव क्षेत्र टोल नाके के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार गांव २४ एमएल के अमरजीत और मदनलाल को यहां राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह हादसा गुरुवार सुबह हुआ। इस संबंध में चूनावढ़ पुलिस ने जांच शुरू की है।