scriptचार लाख क्विंटल कम गन्ना मिलेगा शुगर मिल को | Sugar mill to get 4 lakh quintals less sugarcane | Patrika News

चार लाख क्विंटल कम गन्ना मिलेगा शुगर मिल को

locationश्री गंगानगरPublished: Dec 21, 2017 07:22:47 am

Submitted by:

pawan uppal

इस कारण शुगर मिल को पिछले साल की तुलना में चार लाख क्विंटल गन्ना पिराई के लिए कम मिलेगा।

sugar cane meel
श्रीगंगानगर.

कमीनपुरा स्थित शुगर मिल में चार लाख क्विंटल कम गन्ना पिराई के लिए मिलेगा। सिंचाई पानी की कमी और समय पर बारिश नहीं होने से गन्ने की फसल चार हजार बीघा में नष्ट हो गई थी। इस कारण शुगर मिल को पिछले साल की तुलना में चार लाख क्विंटल गन्ना पिराई के लिए कम मिलेगा। इस बार आठ लाख क्विंटल गन्ना ही मिलेगा। श्रीकरणपुर व केसरीसिंहपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। इस कारण गन्ने की गुणवत्ता अच्छी होगी। बेहतर गन्ना होने पर चीनी की रिकवरी बेहतर होने की उम्मीद है। पिछले साल चीनी की रिकवरी 8.55 प्रतिशत रही थी। इस बार क्षेत्र में 11 हजार 830 बीघा में गन्ने की फसल है। इस साल भी शुगर मिल में गन्ना पिराई सीजन का कार्य ग्लोबल कंपनी ही कर ही है।

प्रति बीघा गन्ना की खरीद 200 क्विंटल

शुगर मिल प्रबंधन ने इस सीजन में प्रति बीघा गन्ना खरीद के लिए किसानों से प्रति बीघा 200 क्विंटल गन्ना खरीद करने का अनुबंध किया है। हालांकि पिछले साल शुगर मिल प्रबंधन ने 125 क्विंटल प्रति बीघा गन्ना की खरीद की थी। इससे पहले एक बीघा में 100 क्विंटल ही था। इस बार शुगर मिल को गन्ना की आपूर्ति कम मिलने के कारण मिल प्रबंधन ने प्रति बीघा गन्ना ज्यादा खरीद करने का निर्णय किया

पिराई सत्र आज से
श्रीगंगानगर. नई शुगर मिल में गन्ना पिराई गुरुवार सुबह सवा 11 बजे शुरू होगी। शुगर मिल महाप्रबंधक नरेंद्र थोरी ने बताया कि शुगर मिल में गन्ना पिराई के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है और कुछ ट्रॉली गन्ना की आपूर्ति बुधवार शाम को आ गई। उल्लेखनीय है कि पिछले साल शुगर मिल में गन्ना पिराई सत्र 12 दिसंबर को शुरू हुआ था।

शुगर मिल का लक्ष्य
गन्ना पिराई के लिए मिलेगा- 8 से 10 लाख क्विंटल
प्रतिदिन मेगावाट बिजली उत्पादन होगा-7.27
इस सीजन में चीनी का उत्पादन होगा-एक लाख 5 हजार क्विंटल
प्रतिदिन शुगर मिल में स्प्रिट बनेगी- 30 हजार लीटर
प्रतिदिन शुगर मिल की गन्ना पिराई की क्षमता- 1500 क्विंटल

गन्ना पिराई की स्थिति
वर्ष गन्ना पिराई(क्विंटल)
2013-14 6,70,00
2014-15 7,83,000
1015-16 8,88,864
2016-17 11,89,327
बुवाई का गणित
वर्ष बीघा में
2016-17 16 हजार बीघा
2017-18 11 हजार 833 बीघा


इस बार पिराई के लिए कम मिलेगा गन्ना
शुगर मिल में गन्ना पिराई सीजन का शुभारंभ गुरुवार सुबह सवा ग्यारह किया जाएगा। पानी व बारिश की कमी से पिराई के लिए गत साल की तुलना में गन्ना कम मिलेगा। आठ से दस लाख क्विंटल गन्ना मिलने की उम्मीद है।
नरेंद्र थोरी, महाप्रबंधक, गंगानगर शुगर मिल लिमिटेड, श्रीगंगानगर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो