scriptकोटा मेडि‍कल कॉलेज की सफलता में ये भी हैं शामि‍ल, रजत जयंती समारोह में स्‍टाफ को नवाजा | Festival of Medical College Employees | Patrika News

कोटा मेडि‍कल कॉलेज की सफलता में ये भी हैं शामि‍ल, रजत जयंती समारोह में स्‍टाफ को नवाजा

locationकोटाPublished: Jan 14, 2018 07:06:59 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

मेडिकल कॉलेज के अराजपत्रित कर्मचारियों का समारोह

रजत जयंती
कोटा .

25 साल तक साथ रह कर कार्य करने वाले कर्मचारी जब एक मंच पर आए तो खुशियों की मिठास घुल गई। इस दौरान कर्मचारियों का सम्मान किया गया तो गीतों की महफिल भी सजी। कर्मचारियों व बच्चों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर महौल और खुशनुमा कर दिया। मौका था मेडिकल कॉलेज के अराजपत्रित कर्मचारियों का रजत जयंती समारोह का।
यह भी पढ़ें
Suspense News :

एक हजार रुपए निकालने एटीएम गया बुजुर्ग गंवा बैठा 40 हजार, जानिए कैसे

मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में शनिवार को हुए समारोह में गायन व नृत्य की प्रस्तुति हुई। इसमें प्राचार्य डॉ. गिरिश वर्मा ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने पुकारता चला हूं मैं…, चौदहवीं का चांद हो… समेत अन्य गीतों से महफिल सजा दी। कर्मचारी गीतों पर जमकर झूमे।
यह भी पढ़ें

Thrill Story: फिर सुसाइड से दहली कोचिंग नगरी, एक और छात्रा फांसी के फंदे पर झूली


छोटा पौधा बना वटवृक्ष
मुख्य अतिथि सांसद ओम बिरला ने मेडिकल कॉलेज के विकास के सफर कर यात्रा बताते हुए कहा कि एक छोटा सा पौधा वटवृक्ष का रूप ले चुका है। सरकारी व व्यक्तिगत प्रयासों से आज कॉलेज का स्वरूप बदला। इस कॉलेज में जितना योगदान चिकित्सकों का रहा, उतना ही यहां कार्यरत कर्मचारियों का रहा। अस्पताल के लिए चिकित्सक व कर्मचारी गाड़ी के दो पहिए है। चिकित्सक मरीज देखकर चले जाते है, लेकिन मरीज पूरे समय कर्मचारियों की देखरेख में इलाज पाते हैं और स्वस्थ्य होकर जाते है।
Read more :- Big breaking News: बूंदी कलक्टर को बीच बाजार गोली मारने की धमकी, पुलिस और प्रशासन में हड़कंप

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि इस कॉलेज के पूर्व विकसित सुविधाओं में कर्मचारियों का योगदान रहा। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा ने कहा कि 25 साल के इस सफर में कॉलेज की उन्नति व विकास पर कर्मचारियों का काफी योगदान रहा। इसे मैं सेल्यूट करता हू। 25 साल से कार्यरत इन्द्रसिंह ने कॉलेज के सफर की यात्रा का वृतांत सुनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो