scriptप्रियंका की टिकट कटने पर समर्थकों ने रोष जताया | supporters of Priyanka Bailaan demonstrate after ticket distribution | Patrika News

प्रियंका की टिकट कटने पर समर्थकों ने रोष जताया

locationश्री गंगानगरPublished: Nov 15, 2018 10:06:32 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

Election

भाजपा की दूसरी सूची के बाद बैलाण सर्मथकों में रोष


-भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी, प्रियंका पर बनाया निर्दलीय चुनाव लडऩे का दबाव
अनूपगढ़.

भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद गुरुवार को प्रियंका बैलाण के समर्थक बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंच गए और निर्दलीय चुनाव लडऩे का दबाव बनाया। हालांकि बैलाण ने समर्थकों को शांत रहने का आह्वान किया।

इससे पहले गुरुवार शाम को शहर के पब्लिक पार्क में समर्थकों प्रियंका के समर्थकों की बैठक में भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू डाल, किसान नेता जलंधर ङ्क्षसह तूर, अंशुल सेठी, गौरव सेठी, पवन बजाज, विनोद तनेजा, युवा अरोड़वंश अध्यक्ष प्रेम चुघ, सुमित ङ्क्षसगल, सोनू सेतिया, सुधीर पुनिया ने पार्टी के प्रति भारी नाराजगी व्यक्त की।
इस बैठक में बैलाण पर निर्दलीय चुनाव लडऩे का दबाव बनाते हुए कहा कि वे उनके साथ हैं। बैठक के बाद सभी समर्थक प्रियंका बैलाण के आवास पर पहुंच गए। वहां बैलाण ने समर्थकों से कहा कि ऐसे मौकों पर बहुत सोच समझ कर निर्णय लेना चाहिए। लेकिन कार्यकर्ता बैलाण से चुनाव लडऩे की घोषणा करने के लिए अड़ गए और अपने स्तर पर ही कार्यकताओं ने तय किया कि 17 नवम्बर को अनूपगढ़ विधानसभा के लोगों की बैठक की जाएगी। दूसरी ओर बैलाण को टिकट नहीं देने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू डाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो