scriptएक सप्ताह में बढ़ा पांच डिग्री तापमान,  महसूस होने लगा गर्मी का असर | temperature increased by five degree in last seven days | Patrika News

एक सप्ताह में बढ़ा पांच डिग्री तापमान,  महसूस होने लगा गर्मी का असर

locationश्री गंगानगरPublished: Mar 12, 2018 09:43:14 pm

Submitted by:

vikas meel

पारा पैंतीस पार, महसूस होने लगा गर्मी का असर
-लगातार बढ़ रहा है तापमान-एक सप्ताह में बढ़ा पांच डिग्री तापमान

demo pic

demo pic

-पारा पैंतीस पार, महसूस होने लगा गर्मी का असर

-लगातार बढ़ रहा है तापमान
-एक सप्ताह में बढ़ा पांच डिग्री तापमान

श्रीगंगानगर.

इलाके में सर्दी की विदाई के बाद अब गर्मी हलका असर दिखाने लगी है। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इसका असर मौसम पर भी नजर आने लगा है। सुबह के समय हवा सुहानी लगने लगी है वहीं धूप निकलने के साथ ही गर्मी का हलका असर महसूस होने लगता है। गर्मी का असर बढऩे के साथ ही सड़कों के किनारे ज्यूस के ठेले लगने लगे हैं। दोपहर में सड़कों पर निकलने वाले लोग सूती कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं वहीं शाम के समय भी सुहानी हवा चल रही है।

Video : दिनदहाड़े सीआईडी इंस्पेक्टर की पत्नी से बाइक सवारों ने पर्स छीना

एक सप्ताह में बढ़ा तापमान

इलाके में तापमान में पिछले एक सप्ताह में वृद्धि हुई है। छह मार्च को जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस था वहीं सात मार्च को यह 32.4 डिग्री सेल्सियस, आठ मार्च को 33.5 डिग्री सेल्सियस, नौ मार्च को 32.0 डिग्री सेल्सियस, दस मार्च को 31.2 डिग्री सेल्सियस, 11 मार्च को 33.2 डिग्री सेल्सियस तथा 12 मार्च को 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जमकर खर्च की बिजली, भुगतान से हटे पीछे

मौसम में बदलाव का वक्त

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां बताते हैं कि वर्तमान समय मौसम में बदलाव का है। ऐसे में तापमान तो बढ़ेगा। संभवत: चौदह मार्च के आसपास दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसके पीछे मुख्य कारण दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर बना एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यदि इसका असर रहता है तो संभवत: चौदह मार्च को दिन का तापमान कुछ कम हो सकता है। इसके बाद तो तापमान में वृद्धि की ही संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो