scriptबिहार से गांजा मंगवाने का आरोपी आज किया जाएगा अदालत में पेश | The accused of getting cannabis from Bihar will be produced in court t | Patrika News

बिहार से गांजा मंगवाने का आरोपी आज किया जाएगा अदालत में पेश

locationश्री गंगानगरPublished: Apr 18, 2021 11:37:55 pm

Submitted by:

Raj Singh

– आरोपी का ससुराल है बिहार में

बिहार से गांजा मंगवाने का आरोपी आज किया जाएगा अदालत में पेश

बिहार से गांजा मंगवाने का आरोपी आज किया जाएगा अदालत में पेश

श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में बिहार से गांजे की सप्लाई मंगवाने व इलाके में बिकवाने के मामले गिरफ्तार आरोपी को रिमांड के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी का ससुराल बिहार में ही है।

पुरानी आबादी थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि 6 अपे्रल को जवाहरनगर पुलिस ने साधुवाली कैंट के पास सरेया पिपरा गोविंदगंज मोतीहारी बिहार निवासी नकलशाह पुत्र रामायन, अरेराज गोविंदगंज मोतीहारी बिहार निवासी मोहम्मद परवेज आलम पुत्र अब्दुल गफार व बसंत विहार कॉलोनी चक एक वी सदर निवासी विजय कुमार पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया था।
इनसे पुलिस ने 28 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले की जांच पुरानी आबादी थाना प्रभारी को सौंपी गई थी। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला था कि यहां वार्ड नंबर ग्यारह दशमेश कॉलोनी पुरानी आबादी निवासी प्रवीण कुमार पुत्र भूराराम बिहार से गांजा मंगवाता है और यहां इलाके में सप्लाई करता है।
पूछताछ में यह भी जानकारी मिली कि बिहार के मोतीहारी व पूर्णिया आदि स्थानों पर गांजा पैदा होता है। वहां से आने वाले लोगों से गांजा यहां मंगवाया जाता है और सप्लाई किया जाता है। प्रवीण कुमार की गिरफ्तारी के लिए जांच अधिकारी की ओर से एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कई जगह दबिश की कार्रवाई की और शुक्रवार रात को आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी का ससुराल बिहार में है। पुलिस की ओर से सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो