24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार ने घर के बाहर घूम रही महिला का मोबाइल छीना

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

less than 1 minute read
Google source verification
बाइक सवार ने घर के बाहर घूम रही महिला का मोबाइल छीना

बाइक सवार ने घर के बाहर घूम रही महिला का मोबाइल छीना

श्रीगंगानगर. शहर में पी ब्लॉक में शुक्रवार रात को घर के बाहर निकली एक महिला के हाथ से तेज गति में आया एक बाइस सवार हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यहां आएदिन घरों में चोरी आदि की वारदात होती रहती है।

पी ब्लॉक निवासी सुखदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब साढ़े नौ बजे उनकी पुत्रवधु मोबाइल हाथ में लेकर घूमने के लिए निकली थी। एक -दो मकान आगे गई थी कि पीछे से तेज गति में एक बाइक सवार आया और हाथ से मोबाइल छीनकर ले गया। उसने शोर किया लेकिन रात के वक्त वहां कोई नहीं था। महिला ने घर आकर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। वहीं पड़ोस के एक में सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इस संबंध में कोतवाली में परिवाद दिया है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पी ब्लॉक की गलियों में आएदिन चोरी की छोटी-छोटी वारदात होती रहती है। यहां मकानों के बाहर दीवार रखे गमलों, साइकिल, बर्तन आदि तक को भी ले जाते हैं। एक मकान में पिछले दिनों रात को लोहे का दरवाजा भी ले जाने का प्रयास किया गया। कॉलोनी के लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त लगाए जाने की मांग की है। यह घटनाएं रात को हो रही हैं। कई लोग तो थाने में शिकायत देने के लिए भी नहीं जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग