scriptढाणी में खेल रहे बच्चों को पागल कुत्ते ने काटा | The dogs played by the mad dogs in the dharni | Patrika News

ढाणी में खेल रहे बच्चों को पागल कुत्ते ने काटा

locationश्री गंगानगरPublished: Jun 17, 2019 08:24:13 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

http://bit.ly/2FfMQuf
 

 dogs

ढाणी में खेल रहे बच्चों को पागल कुत्ते ने काटा

ढाणी में खेल रहे बच्चों को पागल कुत्ते ने काटा

-चार बच्चों सहित छह घायल, कुत्ता पकडऩे के लिए नगरपालिका ने लिया सोशल मीडिया का सहारा
रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर).रायसिंहनगर-श्रीबिजयनगर रोड पर निरंकारी भवन के पास की ढाणियों में सोमवार सुबह सात बजे एक पागल कुत्ते ने चार बच्चों सहित पांच जनों को काट खाया। इसी कुत्ते ने रविवार को भी एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पागल कुत्ते ने ढाणी में खेल रहे बच्चों पर हमला कर एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच जनों को काट खाया। कुत्ते के हमले में कालूराम के परिवार के दो बच्चे और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इसी कुत्ते ने रविवार को भी एक 45 वर्षीय व्यक्ति को काट लिया था। सूचना मिलने पर पालिका प्रशासन ने कुत्ते को पकडऩे के लिए टीम लगाई। देर शाम तक पागल कुत्ते का पता नहीं चल पाया। अंतत: पालिका कर्मियों ने सोशल मीडिया का सहारा भी लिया लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच कुत्ते के हमले में घायल हुए बच्चों और युवक को उपचार के लिए रायसिंहनगर चिकित्सालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया।
——————–

–ये छह जने हुए घायल–

जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर में सुबह साढ़े नौ बजे रायसिंहनगर क्षेत्र के चक 12 टीके के पास की ढाणी में रह रहे एक ही परिवार के तीन जनों भावना (5) पुत्री कालूराम, आनंद (7) पुत्र कालूराम व गजानंद (18) पुत्र कालूराम के अलावा रायसिंहनगर निवासी ढाई साल के मासूम यश पुत्र सीताराम को बुरी तरह काट लिया। इसके अलावा राजू (8) पुत्र कालूराम और 67 आरबी निवासी ओमप्रकाश (45)पुत्र बीरबलराम को भी इस कुत्ते ने मुंह पर काट खाया। इन सभी घायलों को रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।
रामस्वरूप मेहरड़ा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में इन सभी छह जनों का रेबीज का इंजेक्शन सहित अन्य उपचार कर दोपहर को घर भेज दिया। अब इनका उपचार रायसिंहनगर के सीएचसी पर चलेगा।

एक दिन पहले काटा था पीएस नहर पर कुत्ता–गांव 67 आबी निवासी ओमप्रकाश (45)पुत्र बीरबल राम ने बताया कि रविवार को पीएस नहर इसी सफेद रंग के कुत्ते ने मुझे काट खाया था। इसके मुंह पर बहुत ज्यादा कुत्ते ने काटा है। इससे वह घायल हो गया। उसने बताया कि वहां पर लोगों ने मुझे कुत्ते के आंतक से छुड़वाया है। गजानंद पुत्र कालूराम ने बताया कि वह रोजड़ी निवासी है और यहां पर ननिहाल आया हुआ था और सुबह बच्चों के साथ खेल रहे थे। इस दौरान कुत्ते ने हाथ को काट खाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो