श्री गंगानगर

कीमती सामान नहीं मिलने पर जो मिला वही ले गए चोर

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-nagar-news/
 

श्री गंगानगरJul 12, 2019 / 06:34 pm

Ajay bhahdur

कीमती सामान नहीं मिलने पर जो मिला वही ले गए चोर

अनूपगढ़. शहर के वार्ड नंबर ०९ में सूने पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने गुरुवार रात्रि चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर ०९ निवासी शशि ङ्क्षसगला का पूरा परिवार अपनी पुत्री के पास चंडीगढ़ गया हुआ था। शुक्रवार सुबह शशि सिंगला के घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा होने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना शशि ङ्क्षसगला के भाई मनोज ङ्क्षसगला को दी।
मनोज ङ्क्षसगला ने घर जाकर देखा तो घर की अलमारी का ताला भी टूटा पड़ा था तथा सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। जिसकी सूचना मनोज ने अपने भाई तथा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सूचना पर शशि सिंगला ने अनूपगढ़ पहंच कर अपने घर को संभाला। मनोज ङ्क्षसगला ने बताया कि उनके भाई घर का कीमती सामान का बंदोबस्त कर गए थे। लेकिन जब ज्यादा कुछ नहीं मिला तो घर से गेहंू, कपड़े आदि सामान ले गए। पुलिस ने इस संबंध में अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.