मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही मौसम में बदलाव को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया था और जिले में तेज हवा व बारिश की चेतावनी दी थी। मंगलवार सुबह लोग उठे तो घने बादल छाए हुए थे। वहीं दोपहर को तेज हवा के साथ ही बारिश शुरू हो गई।
रुक रुककर बारिश चलती रही और रात आठ बजे तक बारिश का दौर चलता रहा। इसके साथ ही तेज हवा भी चली। कई जगह सडक़ों के गड्ढ़ों व निचले इलाके में पानी भर गया। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं मंगलवार को बारिश के कारण अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 8.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था, जो बादल छाने के कारण मंगलवार को बढकऱ 23.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।