script

मकान मालिक गया था विवाह समारोह में, घर पर बोल दिया चोरों ने धावा

locationश्री गंगानगरPublished: May 18, 2019 11:37:31 am

Submitted by:

jainarayan purohit

लालगढ़ जाटान.

Theft

मकान मालिक गया था विवाह समारोह में, घर पर बोल दिया चोरों ने धावा

जिले के गांव लालगढ़ जाटान में शुक्रवार रात एक घर में चोरी हो गई। घटना के समय मकान मालिक विवाह समारोह में गांव से बाहर गए थे। मकान पर ताला देखकर चोरों ने इसे निशाना बनाया। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने मकान खुला देखा तो इसकी सूचना गांव में ही रह रहे मकान मालिक के भाई को दी। इस पर वह मौके पर पहुंचा। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इस पर सीओ ग्रामीण कमल कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे। इन लोगों ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस के डॉग स्कवायड की मदद से भी घटना के बारे में तथ्य जुटाए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का विष्णुदत्त नेहरा इन दिनों विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कस्बे से बाहर गया था। इसी दौरान शुक्रवार रात चोरों ने उसके मकान पर धावा बोल दिया। सुबह पड़ोसियों ने मकान खुला देखा तो उन्हें संदेह हुआ। इस पर उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक विष्णु दत्त को दी है। घटना के बाद सूचना पर पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। चोर कितने रुपए अथवा सामान ले गए हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मकान मालिक विष्णुदत्त का इंतजार कर रही है। उसके आने के बाद ही चोरी हुई राशि अथवा रुपए के बारे में जानकारी ली जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो