scriptपांच लाख रुपए सहित तीन गिरफ्तार | Three arrested with five Lakh rupees in Sribijaynagar | Patrika News

पांच लाख रुपए सहित तीन गिरफ्तार

locationश्री गंगानगरPublished: Oct 17, 2019 12:23:49 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

Three person arrested : पुलिस ने गुरुवार को पांच लाख रुपए सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह राशि कहां से लाई गई इसके बारे में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

पांच लाख रुपए सहित तीन गिरफ्तार

पांच लाख रुपए सहित तीन गिरफ्तार

श्रीबिजयनगर. पुलिस ने गुरुवार को पांच लाख रुपए सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह राशि कहां से लाई गई इसके बारे में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को अनूपगढ़ की ओर जाते समय गिरफ्तार किया। उनसे राशि और जीप जब्त कर लिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार रात करीब आठ बजे से ग्यारह बजे के बीच नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान अनूपगढ़ की जाते हुए जीप नजर आई। जीप को रोककर इसकी तलाशी ली गई तो इसमें तीन लोगों के पास पांच लाख रुपए के पांच-पांच सौ रुपए के नोट बरामद हुए। आरोपी पीलीबंगा क्षेत्र के गांव 18 एसएचपीडी निवासी राकेश कुमार और अंकित तथा मानकथेड़ी निवासी रणजीत उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया गया है। उनसे बरामद राशि के बारे में पूछताछ पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो