scriptशहर में जलापूर्ति का समय नए सिरे से तय | Time for water supply in the city | Patrika News

शहर में जलापूर्ति का समय नए सिरे से तय

locationश्री गंगानगरPublished: Apr 04, 2019 06:17:52 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
 

water supply

शहर में जलापूर्ति का समय नए सिरे से तय

शहर में जलापूर्ति का समय नए सिरे से तय

-गर्मी बढऩे के साथ ही बढ़ी पानी की खपत

श्रीगंगानगर. गर्मी बढऩे के साथ शहर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जलापूर्ति का समय नए सिरे से तय किया है। गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है। इस कारण विभाग भंडारित जल के हिसाब से शहर में पानी की आपूर्ति करता है। हालांकि इस बार गंगनहर परियोजना में नहरबंदी नहीं ली गई है। इस कारण जल संकट जैसी कोई समस्या नहीं आने वाली।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (नगर खण्ड) श्रीगंगानगर के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार जैन ने बताया कि ब्लॉक बी से एच व पी, हरमिलापी कॉलोनी, विनोबा बस्ती, बस स्टैंड, आदर्श नगर, मुखर्जी नगर, गणगौर नगर में पेयजल आपूर्ति प्रात: 5 से 8.30 बजे, रेलवे स्टेशन, लक्कड़ मंडी, शुगर मिल, पुरानी एवं छोटी धानमंडी, मार्केट एरिया, गोल बाजार, सदर बाजार, सिविल लाइन में पेयजल आपूर्ति प्रात: 9 से 11 बजे और सायं 7.30 से 8.30 बजे, वाटरवक्र्स कालोनी, बीएसएफ कैम्पस, लायलपुरिया बाग, शुगरमिल, पुलिस लाइन और ऑफिसर कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति दोपहर 1 से 5 बजे तक की जाएगी।
—————
यहां पर यूं की जाएगी पानी की आपूर्तिगोविन्द नगर, तीन पुली क्षेत्र, बावरियों की ढाणी, बसंत विहार में पेयजल आपूर्ति सायं 3 से 6 बजे, देवनगर, अर्जुन नगर, लालू की ढाणी, आजाद कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति प्रात: 7 से 10 बजे, इंदिरा कॉलोनी, रविदास नगर, शुगर मिल ऐरिया गली नम्बर 1 से 3, गुरुनानक बस्ती, जे-ब्लॉक, एन-ब्लॉक, कुम्हार मोहल्ला, भाट कॉलोनी, सुखाडिय़ा नगर प्रथम, के-ब्लॉक, हाउसिंग बोर्ड, दुर्गाविहार, अशोक नगर व सुखाडिय़ा नगर द्वितीय में पेयजल आपूर्ति प्रात: 10 से 1 बजे, प्रेमनगर, सेतिया फार्म, हरदीप सिंह कॉलोनी, ब्रह्म कॉलोनी, गोदारों एवं बलवंत की ढाणी, मॉडल टाउन, भागीरथ की ढाणी, चावला कालोनी में पेयजल आपूर्ति सायं 5 से 9 बजे, जवाहर नगर सेक्टर 1 से 4, तिलक नगर, वृन्दावन विहार, गणेश कॉलोनी, मदन विहार व सदर थाना एरिया में पेयजल आपूर्ति प्रात: 8 से 10 बजे, जवाहर नगर सेक्टर 5 से 8, पूजा कालोनी, गणपति नगर, नेहरा नगर, आनन्द विहार, अग्रसेन नगर प्रथम व द्वितीय, लक्ष्मी नगर, शिवाजी नगर, डाल की ढाणी, कैलाशपुरी में पेयजल आपूर्ति प्रात: 5 से 7.30 बजे, माया विहार, पंचवटी कालोनी, अग्रवाल कालोनी, नोजगे स्कूल, नीलकण्ठ कालोनी, भगतसिंह कालोनी, बिरथलियांवाली, रामदेव कालोनी, मुरारी कालोनी, 5ई छोटी, 7 ई छोटी नाइयांवाली, श्री राम कॉलोनी, बीडी मोटर्स, निरंकारी भवन, विक्रमादित्य होटल, विद्युतनगर, डॉक्टर कॉलोनी, विश्वनाथ कालोनी, इन्कलेव कॉलोनी, हनुमानगर प्रथम व द्वितीय में पेयजल आपूर्ति प्रात: 5 से 7 बजे, 2-3 एमएल, रिद्धि सिद्धि, नेहरू कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी और सरपंच की ढाणी में पेयजल आपूर्ति सुबह 6 से 8 बजे, होमलैण्ड प्रथम व 3 एमएल-ए, 4 एमएल और केदार कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सुबह 9 से 12 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।
————–
जवाहरनगर क्षेत्र में पानी सप्लाई—शिवाजी नगर, गोविन्द विहार, शंकर कॉलोनी प्रथम, भारद्वाज कॉलोनी, मोडल कॉलोनी, जवाहरनगर सेक्टर नम्बर 5, सिटी हॉस्पिटल के सामने वाली साइट, राणाप्रताप कालोनी, शिव कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सायं 7 से 10 बजे, ज्योतिनगर, साधु कॉलोनी, सिधु कॉलोनी, नागौरी कॉलोनी, रामलाल कॉलोनी, भूप कॉलोनी, अशोक नगर बी में पेयजल आपूर्ति सायं 5 से 7 बजे, चक 4 ई छोटी, चक 2ई छोटी, 1 ई छोटी स्कूल, बीएसएफ रामलाल कॉलोनी, सत्यम नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति प्रात: 7 से 9 बजे, गुरुनानक बस्ती, गली नंबर 4 से 10 तक, मास्टर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति प्रात: 11 से 1 बजे, मॉडल टाउन, सरस्वती नगर, महावीर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी प्रथम, राज्य कर्मचारी कालोनी, एलआइसी कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, विकास नगर, नया चक, मधुवन कॉलोनी, शंकर कॉलोनी द्वितीय व तृतीय नागौरी कॉलोनी, चेताली कॉलोनी और सेक्टर 17 में पेयजल आपूर्ति दोपहर 1 से 5 बजे तक पानी सप्लाई का समय तय किया है।
—————-

शहर की पुरानी आबादी में जलापूर्ति—भरत नगर, लेबर कॉलोनी, जेसीटी मिल क्षेत्रा में पेयजल आपूर्ति प्रात: 5 से 7 बजे,धींगड़ा पार्क क्षेत्रा, पुराना आरटीओ क्षेत्र, पुरानी आबादी थाना क्षेत्र, लीला चौक, करणपुर रोड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति दोपहर 3 से 5 बजे, श्याम नगर, कुंजविहार, गुलाबी बाग, शालीमार बाग में पेयजल आपूर्ति दोपहर 11 से 2 बजे, गुरुनगर, अम्बिका सिटी, सुरजीत सिंह कॉलोनी, खालसा नगर, भांभू कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति दोपहर 2 से 5 बजे तथा केदार चौक, कब्रिस्तान क्षेत्र, रवि चौक, पटाखा फैक्ट्री, थर्ड ब्लॉक और उदाराम चौक में पेयजल आपूर्ति प्रात: 6 से 9 बजे तक की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो