श्री गंगानगर

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

Tiranga yatra: तिरंगा यात्रा में सबसे आगे डीजे पर देशभक्ति गीत बज रहे थे। जिसके बाद एक गाड़ी में एक स्कूली छात्र द्वारा बड़ा तिरंगा झंडा लहराया जा रहा था। सैंकड़ों स्कूली छात्र- छात्राओं ने अपने हाथों मे तिरंगा ले रखा था व पक्तियों में चल थे।

श्री गंगानगरAug 14, 2019 / 03:25 pm

Rajaender pal nikka

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

-अरोड़वंश सभा भवन से शाम को एक ओर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
श्रीबिजयनगर।

कस्बे में नगरपालिका से सर्व समाज द्वारा तिरंगा यात्रा ( Tiranga yatra ) का आयोजन सुबह दस बजे किया गया। तिरंगा यात्रा नगरपालिका परिसर से शुरू होकर कस्बे में मुख्य मार्गो से होते हुए वापिस नगरपालिका परिसर पहुंची। तिरंगा यात्रा में कस्बे के कई विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। ( independence day )
देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण देश भक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा में सबसे आगे डीजे पर देशभक्ति गीत बज रहे थे। जिसके बाद एक गाड़ी में एक स्कूली छात्र द्वारा बड़ा तिरंगा झंडा ( Tricolor flag ) लहराया जा रहा था। सैंकड़ों स्कूली छात्र- छात्राओं ( students ) ने अपने हाथों मे तिरंगा ले रखा था व पक्तियों में चल थे। ( sriganganagar hindi news )
तिरंगा यात्रा में स्थानीय दुकानदारो ने भी भाग लिया। कस्बे के देवेंद्र बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल व शुभम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से तिरंगा यात्रा में भाग लिया । बुधवार शाम को एक ओर तिरंगा यात्रा अरोड़वंश भवन से निकाली जाएगी जिसमें भी कस्बे के सभी वर्ग भाग लेंगे। ( rajasthan patrika hindi news )
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.