श्री गंगानगर

बरसे बादल तो मौसम हुआ सुहाना

श्रीगंगानगर.

श्री गंगानगरMay 17, 2019 / 05:38 pm

jainarayan purohit

बरसे बादल तो मौसम हुआ सुहाना

-जिले के श्रीबिजयनगर, सिद्धूवाला में वर्षा, अनूपगढ़ में बूंदाबांदी
-गर्मी से मिली राहत
जिले के कुछ इलाकों में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे के आसपास वर्षा होने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं जिला मुख्यालय पर दोपहर तक बादल छाए रहे लेकिन इसके बाद धूप खिली। हालांकि इसमें तपन का एहसास अपेक्षाकृत कम था।
जिले के श्रीबिजयनगर में दोपहर बाद तेज वर्षा हुई वहीं अनूपगढ़ और सूरतगढ़ में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। जिले के गांव सिद्धवाला में भी वर्षा के समाचार हैं।

इससे पूर्व गुरुवार रात करीब दो बजे के आसपास जिला मुख्यालय पर आसमान में बादल छाए तथा आंधी चलने लगी। इसके साथ ही कुछ मिनट तक हलकी बूंदाबांदी हुई। इसके कुछ समय बाद वर्षा तो बंद हुई लेकिन मौसम सुहाना हो गया। जिसका असर सुबह तक बना रहा। शुक्रवार दोपहर तक आसमान में छाए बादलों से गर्मी से राहत मिली।
जिले के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार मध्यरात्रि बादल छाए, आंधी चली तथा वर्षा भी आई। गांव दस सरकारी, रामसिंहपुर और मिर्जेवाला में गुरुवार मध्यरात्रि के बाद वर्षा हुई।

Home / Sri Ganganagar / बरसे बादल तो मौसम हुआ सुहाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.