scriptसूरतगढ़ थर्मल, रामसिंहपुर में ओले, राजियासर में आंधी | Today's weather in Sriganganagar-05 May, 2020 | Patrika News

सूरतगढ़ थर्मल, रामसिंहपुर में ओले, राजियासर में आंधी

locationश्री गंगानगरPublished: May 05, 2020 11:10:14 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को अचानक मौसम ने पलटी मारी। इस दौरान ओले गिरने से मौसम ठंडा हो गया। कुछ दिन पहले तक इलाके में चले पंखों की गति धीमी हो गई वहीं हवा में ठंडक का एहसास तेज हो गया।

सूरतगढ़ थर्मल, रामसिंहपुर में ओले, राजियासर में आंधी

सूरतगढ़ थर्मल, रामसिंहपुर में ओले, राजियासर में आंधी

-ओले गिरने से मौसम ठंडा
श्रीगंगानगर. जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को अचानक मौसम ने पलटी मारी। इस दौरान ओले गिरने से मौसम ठंडा हो गया। कुछ दिन पहले तक इलाके में चले पंखों की गति धीमी हो गई वहीं हवा में ठंडक का एहसास तेज हो गया। जिले में सूरतगढ़ थर्मल और रामसिंहपुर में ओले गिरे वहीं राजियासर में आंधी से मौसम में बदलाव आया। हालांकि जिला मुख्यालय पर मौसम सामान्य बना रहा।
जिला मुख्यालय पर दिन की शुुरुआत हवा के साथ हुई तथा दिन चढऩे के साथ गर्मी तेज होती चली गई। दोपहर में तेज गर्मी पड़ी। जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में शाम पांच बजे के आसपास पहले वर्षा हुई तथा इस दौरान हवा भी चलती रही वहीं इसके बाद हुई ओलावृष्टि से मौसम ठंडक वाला हो गया। वहीं सूरतगढ़ थर्मल में भी ओले गिरने से ठंडक का एहसास बढ़ गया। जिले के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो